फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2022-23: बजट पर मंथन कल से शुरू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी परामर्श बैठकें

Tue, 14 Dec 2021 04:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

FM Nirmala Sitharaman To Start Pre Budget Meeting: वित्त मंत्रालय की ओर से ट्विटर पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, कल 15 दिसंबर 2021 से आगामी बजट को लेकर मंथन शुरू हो जाएगा। ट्वीट में बताया गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पूर्व परामर्श बैठकें शुरू करने जा रही है। 
 
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Youtube: PIB India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्रालय की ओर से ट्विटर पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, कल 15 दिसंबर 2021 से आगामी बजट को लेकर मंथन शुरू हो जाएगा। ट्वीट में बताया गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पूर्व परामर्श बैठकें शुरू करने जा रही है। 

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी बैठकें
वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध में दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये बजट पूर्व परामर्श बैठकें वर्चुअल तरीके से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिये होंगी। बता दें कि वित्त मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर ये जानकारी साझा की गई है। 

एक फरवरी को पेश होगा बजट
वर्ष 2022-23  के लिये बजट पेश होने में दो महीने से भी कम समय बचा है। 1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री कृषि क्षेत्र, एग्रो-प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के अलावा उद्योगजगत के प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जानकारों के अलावा अर्थशास्त्रियों, ट्रेड यूनियनों के नेताओं, एमएसएमई के अलावा स्टार्टअप्स के साथ भी बजट पूर्व बैठक करेंगी।
विज्ञापन


वित्त मंत्री का चौथा आम बजट होगा
गौरतलब है कि यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया जाने वाला चौथा आम बजट होगा। उन्होंने अपना पहला बजट जुलाई 2019 में पेश किया था, उसके दो महीने के भीतर अर्थव्यवस्था पर सकंट के मद्देनजर उन्हें कॉरपोरेट टैक्स घटाने का एलान करना पड़ा था। इसके बाद 2020 और 2021 के आम बजट पर कोरोना का साया रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें