महंगाई की दोहरी मार से आम जनता पस्त

अमर उजाला

Tue, 14 December 2021

Image Credit : अमर उजाला

आम जनता को दोहरा झटका

दो दिनों के भीतर आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर दोहरा झटका लगा है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई भी बढ़ गई है। 
Image Credit : अमर उजाला

थोक महंगाई 14.23 फीसदी

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 14.23 फीसदी हो गई है। अक्तूबर में यह 12.54 फीसदी पर थी। 
Image Credit : अमर उजाला

12 साल के उच्च स्तर पर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में आया थोक महंगाई का ये आंकड़ा चौंकाने वाला है और यह 12 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
Image Credit : अमर उजाला

आठ महीने से दोहरे अंकों में 

नवंबर के आंकड़े आने के बाद बता दें कि थोक वस्तुओं पर आधारित मुद्रास्फीति लगातार आठ महीने से दोहरे अंकों में बनी हुई है। 
Image Credit : अमर उजाला

थोक महंगाई बढ़ने के कारण

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि खनिज तेलों, मूल धातुओं, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और खाद्य उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के इसका कारण है।
Image Credit : अमर उजाला

इन क्षेत्रों में महंगाई की मार

नवंबर में ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति बढ़कर 37.18 प्रतिशत हो गई। खाद्य सूचकांक 3.06 फीसदी से दोगुने से अधिक बढ़कर 6.70 फीसदी हो गई। 
Image Credit : अमर उजाला

खुदरा महंगाई में भी इजाफा 

सोमवार को खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। अक्तूबर की तुलना में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 4.91 फीसदी पर पहुंच गई है। 
Image Credit : अमर उजाला

2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन

istock
Read Now