फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने संसद से मांगी 21,246 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने की अनुमति

Thu, 28 Nov 2019 05:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद से चालू वित्त वर्ष में 21,246 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने के लिए अनुमति मांगी है। वित्त मंत्री ने संसद से कहा कि इस राशि का इस्तेमाल नए बने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख व आईडीबीआई बैंक में पूंजी निवेश के लिए किया जाएगा।

इतना होगा कश्मीर और लद्दाख में खर्च

निर्मला सीतारमण ने कहा 8,820 करोड़ रुपये का उपयोग जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के लिए होगा। वहीं 2,500 करोड़ रुपए का प्रावधान आईडीबीआई बैंक लिमिटेड में पूंजी निवेश के लिए, 666 करोड़ रुपये का प्रावधान अंतरिक्ष विभाग के लिए और 3,387.46 करोड़ रुपये का प्रावधान पुलिस के वेतन और उनके राशन के लिए रखे जाएंगे। 

बुधवार को दिया था ये बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राज्यसभा में एक बहस का जवाब देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था में किसी तरह की कोई मंदी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह माना कि सुस्ती है, जिसकी वजह से विकास दर में कमी देखने को मिली है।  

विज्ञापन


यूपीए-2 (2009-2014) और एनडीए (2014-2019) के पहले कार्यकाल का हवाला देते हुए मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में महंगाई दर कम थी और विकास दर काफी तेजी से आगे बढ़ रही थी। 

वित्त मंत्री ने कहा कि 2009-14 में जहां  18950 करोड़ डॉलर का विदेशी निवेश हुआ था, वहीं 2014-19 के बीच यह बढ़कर के 28390 करोड़ डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 30420 करोड़ डॉलर से बढ़कर के 41260 करोड़ डॉलर हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें