फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Finance Bill 2022: लोकसभा में पारित हुआ वित्त विधेयक 2022, टैक्स को लेकर वित्त मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान

Fri, 25 Mar 2022 11:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के आठवें दिन शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक 2022 भी पेश किया। इसके बाद इस पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। सीतारमण ने इस दौरान कई देशों में टैक्स बढ़ाने पर बात की। 
 
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के आठवें दिन शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक 2022 भी पेश किया। इसके बाद इस पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। सीतारमण ने इस दौरान कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में  32 देशों को टैक्स बढ़ाना पड़ा है। रूस, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे देशों ने आयकर, एक्साइज ड्यूटी, हेल्थ संबंधी टैक्स बढ़ाए, लेकिन हमने न पिछले साल कोई टैक्स बढ़ाया न इस साल टैक्स में कोई  इजाफा किया। 

विज्ञापन


लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने एमएसएमई को प्रोत्साहित करने के लिए और उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए छाते पर सीमा शुल्क लगाया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट टैक्स कटौती से अर्थव्यवस्था, सरकार और कंपनियों को मदद मिली। चालू वित्त वर्ष में अब तक 7.3 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट कर संग्रह हुआ है। उन्होंने कहा कि करदाताओं का आधार कुछ साल पहले 5 करोड़ था जो कि अब बढ़कर 9.1 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें