फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: इक्विटी की तुलना में डेट में चार गुना ज्यादा FII निवेश; जनवरी से अब तक महज ₹13,067 करोड़  की आमद

Thu, 18 Apr 2024 07:36 AM IST
ज्योति भास्कर अजीत सिंह, अमर उजाला

सार

भारत में इक्विटी की तुलना में डेट में चार गुना ज्यादा एफआईआई निवेश हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से अब तक शेयर बाजार में महज 13,067 करोड़ रुपये आए हैं।
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले हफ्ते 75,000 के पार पहुंचे सेंसेक्स में जरूर करीब 2,100 अंकों की गिरावट आई है, फिर भी शेयर बाजार की तेजी बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस तेजी में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने इक्विटी में निवेश काफी कम कर दिया है, जबकि डेट में इक्विटी की तुलना में चार गुना से ज्यादा का निवेश किया है।
विज्ञापन


55,630 करोड़ रुपये का निवेश डेट में
नेशनल सिक्योरिटीज डिप़ॉजिटरी लि. के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से लेकर 16 अप्रैल तक एफआईआई ने बाजार में 13,067 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसी दौरान डेट प्रतिभूतियों में निवेश 55,630 करोड़ रुपये रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि एफआईआई सतर्क रुख अपना रहे हैं। इस कारण ही उनको इस समय भारतीय शेयर बाजार का मूल्यांकन बहुत महंगा लग रहा है।

144 कंपनियों में बढ़ाया हिस्सा
मार्च तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बीएसई 500 की करीब 144 कंपनियों में हिस्सा बढ़ाया। अदाणी की प्रमुख कंपनियों में भी इन्होंने  हिस्सेदारी बढ़ाई है। पीएनबी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सिटी यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक में भी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
विज्ञापन


मार्च में सर्वाधिक निवेश
महीना
(आंकड़े करोड़ रुपये में)
इक्विटी डेट
जनवरी -25,744 19,837
फरवरी 1,539 22,419
मार्च 35,098 13,602
अप्रैल 2,174 -228
कुल 13,067 55,630

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में भी भारतीय बॉन्ड
ब्लूमबर्ग भारतीय सरकारी प्रतिभूतियों को उभरते बाजार और संबंधित इंडेक्स में 31 जनवरी,2025 से शामिल करेगा। शुरुआत में ब्लूमबर्ग के बाजार मूल्य के 10% के शुरुआती वेटेज के साथ ब्लूमबर्ग इमर्जिंग मार्केट लोकल करेंसी सरकारी इंडेक्स में शामिल होगा। हर महीने बॉन्ड के वेटेज को 10-10% बढ़ाया जाएगा। अक्तूबर, 2025 तक बॉन्ड का वेटेज पूर्ण बाजार मूल्य के अनुरूप होगा।

इसलिए डेट में जमकर दांव लगा रहे हैं विदेशी निवेशक
विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की सबसे बड़ी निवेश कंपनी और बैंकर जेपी मॉर्गन भारत के सरकारी बॉन्ड को अपने इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में शामिल करेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारत को विदेशों से सस्ता कर्ज मिल सकेगा और घरेलू डेट बाजार में 2.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश भी मिल सकता है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भी अच्छा खासा इजाफा होगा। बॉन्ड को 28 जून 2024 से 31 मार्च 2025 तक के बीच शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें