फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FD: वरिष्ठ नागरिकों को 8.40% तक ब्याज, साल के मध्य आरबीआई कर सकता है कटौती; फायदा कमाने के लिए है अच्छा समय

Sat, 20 Jan 2024 07:43 AM IST
यशोधन शर्मा अजीत सिंह, नई दिल्ली

सार

आम नागरिकों को करीब 8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर बैंक 8.40 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। आरबीआई इस साल के मध्य तक दरों में कटौती कर सकता है। ऐसे में लंबी अवधि के लिए एफडी पर ज्यादा फायदा कमाने के लिए यह अच्छा समय है।
विज्ञापन
RBI - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर अच्छा खासा ब्याज मिल रहा है। आम नागरिकों को करीब 8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर बैंक 8.40 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। आरबीआई इस साल के मध्य तक दरों में कटौती कर सकता है। ऐसे में लंबी अवधि के लिए एफडी पर ज्यादा फायदा कमाने के लिए यह अच्छा समय है। अजीत सिंह की रिपोर्ट..

विज्ञापन


पीएनबी
एक महीने में इसने जमा पर ब्याज दरों में दो बार बढ़ोतरी की है। 300 दिन के जमा पर अब 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75 और सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.05 फीसदी ब्याज है।

बैंक ऑफ बड़ौदा
इस बैंक ने कम समय के लिए विशेष एफडी योजना शुरू की है। दो करोड़ रुपये से कम के जमा पर 360 दिनों के लिए आम नागरिकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। नई दरें 15 जनवरी से लागू हैं।
विज्ञापन


फेडरल बैंक
500 दिन के जमा पर आम नागरिकों को 7.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.40 फीसदी ब्याज मिलेगा। 7 दिन से 10 साल तक के जमा पर तीन से 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। बैंक ने 17 जनवरी को दरों में बदलाव किया है।

आईडीबीआई
इस बैंक ने भी दरों में बदलाव किया है। आम जमाकर्ता को यह 3 से 7 फीसदी का ब्याज अलग-अलग अवधि में दे रहा है। इसकी भी दरें 17 जनवरी से लागू हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 3.50 से 7.50 फीसदी तक है।
विज्ञापन


पंजाब एंड सिंध बैंक
आम नागरिकों को 444 दिन के जमा पर 7.40 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें