फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: किसान जल्द कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की किस्त, जानें क्या हुआ बदलाव

Thu, 20 Jan 2022 12:31 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojna Latest Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमों में केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस योजना में हो रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए सरकार ने अब पंजीकरण के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यानी राशन कार्ड का नंबर दर्ज करने के बाद ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकेगा। 
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमों में केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस योजना में हो रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए सरकार ने अब पंजीकरण के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यानी राशन कार्ड का नंबर दर्ज होने के बाद ही पति या पत्नी या उस परिवार के किसी एक सदस्य को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकेगा। 

विज्ञापन


योजना के लिए राशन कार्ड हुआ अनिवार्य
सरकार की ओर से किए गए बड़े बदलाव के तहत अब इस योजना के लिए नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दस्तावेज की पीडीएफ कॉपी बनाकर ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड करनी होगी। अगर आप पीएम किसान योजना के तहत पहली बार रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आवेदक को राशन कार्ड का नंबर अपलोड करना बेहद जरूरी होगा। सरकार की ओर से किए गए बदलावों के तहत अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अगर आपे अब तक ये काम नहीं किया है तो आज ही कर लें। ऐसा न करने पर आपकी किस्त की राशि आपको मिलने में दिक्कत हो सकती है। 

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना ?
यह योजना सरकार की किसानों के लिए महत्वकांक्षी वित्तीय योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत किसान को साल भर में तीन किस्तों में कुल 6000 रूपये सीधे उनके खाते में दिए जाते हैं। यानी की हर में किस्त 2000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ उन छोटे किसानों के दिया जाता है जो 2 हेक्टेयर जमीन के मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह चेक करें अपना स्टेटस
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अब 'Farmers Corner' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। 
- फिर 'Get Report' ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। 
- किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें