फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया विमानों की तुलना में होगा 50 फीसदी कम

Tue, 27 Aug 2019 06:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की जाने वाली दो तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया उसी मार्ग पर चलने वाले विमानों की तुलना में 50 फीसदी कम होगा। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

किराया तय करने की मिली छूट

रेलवे की पर्यटन एवं खानपान शाखा इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस और अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया तय करने की छूट दी गई है। कुछ ट्रेनों को चलाने का जिम्मा निजी हाथों में देने की रेलवे की योजना से पहले प्रयोग के तौर पर आईआरसीटीसी को इन ट्रेनों को चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


इन दोनों ट्रेनों का किराया इसी मार्ग पर चलने वाले विमानों के किराये से 50 फीसदी कम होगा। यहां तक कि व्यस्ततम समय में किराये के दर में उतार-चढ़ाव के बावजूद टिकट की कीमत विमानों के किराए से कम होगी।

नहीं मिलेगी किसी तरह की रियायत

आईआरसीटीसी दोनों ट्रेनों के स्वरूप को तय करने पर काम कर रही है जो शताब्दी ट्रेनों के बराबर होगी। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में किसी भी यात्री के लिये न तो रियायत होगी और न ही कोटा होगा, भले ही वह वीआईपी ही क्यों न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें