फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boeing: एफएए ने बोइंग के खिलाफ नई जांच शुरू की, विमानों के निर्माण के दौरान निरीक्षण में लापरवाही का है मामला

Tue, 07 May 2024 03:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एफएए ने कहा कि जांच यह निर्धारित करने के लिए किया जा रहा है कि विमानों के निर्माण के दौरान जरूरी निरीक्षण किए गए या नहीं। एफएए के जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या कंपनी के कर्मचारियों ने विमान रिकॉर्ड में हेराफेरी की है?
विज्ञापन
बोइंग के खिलाफ जांच - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बोइंग के खिलाफ एक और जांच शुरू की है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सोमवार को बताया कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या बोइंग के कर्मचारी विमान निर्माता के 787 जेट विमानों की गुणवत्ता की जांच करने में असफल रहे?

विज्ञापन


एफएए ने कहा कि जांच यह निर्धारित करने के लिए किया जा रहा है कि विमानों के निर्माण के दौरान जरूरी निरीक्षण किए गए या नहीं। एफएए के जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या कंपनी के कर्मचारियों ने विमान रिकॉर्ड में हेराफेरी की है?

एफएए ने कहा कि जांच के दौरान बोइंग के कर्मचारी उन ड्रीमलाइनर विमानों का निरीक्षण करेंगे जो कंपनी ने अभी तक अपने एयरलाइन ग्राहकों को नहीं दिए हैं। कंपनी के कर्मचारी वर्तमान में उड़ान भरने वाले विमानों की जांच के लिए भी एक योजना बनाएंगे।
विज्ञापन


एफएए ने कहा कि बोइंग ने अपनी होर से ही हमें अप्रैल में सूचित किया था कि हो सकता है कि उसके कर्मचारियों ने 787 ड्रीमलाइनर विमानों के पंखों को उसकी बॉडी में जोड़ने के दौरान कई आवश्यक निरीक्षण पूरे नहीं किए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें