फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade Deficit: अप्रैल में देश का निर्यात 9% बढ़ा; आयात में 19% की वृद्धि, व्यापार घाटा 26.42 अरब डॉलर हुआ

Thu, 15 May 2025 07:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश का कुल निर्यात अप्रैल महीने में 9.03% बढ़कर 38.49 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान देश का व्यापार घाटा 26.42 अरब डॉलर का रहा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
निर्यात - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का कुल निर्यात अप्रैल महीने में 9.03% बढ़कर 38.49 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान देश का व्यापार घाटा 26.42 अरब डॉलर का रहा। सरकार के ताजा आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश का आयात अप्रैल महीने के दौरान सालाना आधार पर 19.12 प्रतिशत बढ़कर  64.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया, "हमें उम्मीद है कि भारत अपने निर्यात में बढ़ोतरी की गति को जारी रखेगा।"

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर वार्ता आगे बढ़ रही है: वाणिज्य सचिव

शीर्ष सरकारी अधिकारी बर्थवाल ने गुरुवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है।

वाणिज्य सचिव ने कहा कि आगे की चर्चा के लिए एक भारतीय दल वाशिंगटन जाएगा। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के एक दल का नेतृत्व करेंगे जो समझौते पर अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ चर्चा करने के लिए 17 मई से वाशिंगटन दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान वह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमीसन ग्रीर और अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के साथ बैठक करेंगे।

चार दिवसीय वार्ता (17-20 मई) ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश इस वर्ष शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) तक व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने से पहले "शीघ्र पारस्परिक लाभ" सुनिश्चित करने के लिए वस्तुओं में अंतरिम व्यापार व्यवस्था की संभावना तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें