फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात में उछाल: अप्रैल महीने में 24 फीसदी का जोरदार इजाफा, आयात भी बढ़कर 58 अरब डॉलर हुआ

Tue, 03 May 2022 03:59 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को अप्रैल महीने में हुए आयात-निर्यात के आंकड़े पेश किए गए। इसके अनुसार, बीते महीने निर्यात में 24 फीसदी का उछाल आया है, पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायन जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण ये इजाफा हुआ है। इसके साथ ही आयात में 26.55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
देश के निर्यात में इजाफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी निर्यात के आंकड़े पेश किए। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायन जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण अप्रैल में निर्यात 24.22 प्रतिशत बढ़कर 38.19 अरब डॉलर हो गया। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में आयात भी 26.55 प्रतिशत बढ़कर 58.26 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अप्रैल 2022 में व्यापार घाटे की बात करें तो इसमें भी इजाफा हुआ है और यह 20.07 अरब डॉलर पर पहुंच गया, पिछले साल की समान अवधि में व्यापार घाटा 15.29 अरब डॉलर था। बीते कई महीनों से देश के आयात-निर्यात में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि देश से होने वाला निर्यात मार्च 2022 में 19.76 फीसदी का इजाफा हुआ था और यह पिछले साल की तुलना में बढ़कर 42.22 अरब डॉलर पर पहुंचा था। 

मार्च 2021 में देश से कुल 35.26 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। इसके अलावा मार्च में आयात 24.21 फीसदी बढ़कर 60.74 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। जबकि, व्यापार घाटा बढ़कर 18.51 अरब डॉलर हो गया था। वहीं दूसरी ओर इससे पिछले महीने फरवरी 2022 की बात करें तो देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर भी 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया था। इसके अलावा आयात में 36 फीसदी का उछाल आया था और यह बढ़कर 55.45 अरब डॉलर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें