साल 2020-21 में भारत से चीन को निर्यात में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत से चीन को निर्यात 2020-21 में 21.19 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। साल 2016-17 में यह आंकड़ा 13.3 अरब अमेरिकी डॉलर था।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि साल 2018-19 में चीन के साथ कारोबार 87.07 अरब डॉलर का था। साल 2019-20 में इसमें गिरावट आई और यब 81.87 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। साल 2020-21 में इसमें फिर सुधार आया और इस साल यह 86.40 अरब डॉलर हो गया।