जुलाई 2021 में भारत का कुल निर्यात लगभग 5495 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। मंत्रालय ने कहा कि यह आंकड़े पिछले साल जुलाई के मुकाबले 36.19 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करते हैं।
इसके साथ ही मंत्रालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार इस महीने में कुल आयात लगभग 5729 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा। जुलाई 2020 के मुकाबले इसमें 50.15 फीसदी और जुलाई 2019 के मुकाबले 10.60 फीसदी की सकारात्मक बढ़त हुई है।