फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTA: तकनीकी टैरिफ वार्ता के लिए जल्द दिल्ली आएगी ईयू टीम, राजदूत ने बताया आगे का कार्यक्रम

Wed, 29 Oct 2025 01:08 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने बताया कि  ईयू और भारत निरंतर बातचीत की स्थिति में हैं और वर्ष के अंत तक किसी समझौते पर पहुंचने का लक्ष्य है। व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक ने बताया कि एक टीम तकनीकी टैरिफ वार्ता को पूरा करने के लिए नई दिल्ली आएगी।  
विज्ञापन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ईयू के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। यह बात भारत में ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कही। उन्होंने ब्रुसेल्स में आयोजित भारत-ईयू एफटीए वार्ता में हुई प्रगति की सराहना की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Oil Import: 'तेल आयात का फैसला कंपनियां खुद करती हैं', रूसी तेल प्रतिबंधों के बीच बीपीसीएल का बयान

राजदूत ने कहा कि ईयू और भारत निरंतर बातचीत की स्थिति में हैं और वर्ष के अंत तक किसी समझौते पर पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक की टिप्पणी साझा की। 
विज्ञापन


चर्चा के लिए मंत्री गोयल को दिया धन्यवाद

सेफकोविक ने चर्चा के लिए मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य है, राष्ट्रपति वॉन डेर लेयेन और प्रधानमंत्री मोदी के दिए गए जनादेश को पूरा करना । 

टैरिफ वार्ता को पूरा करने के लिए ईयू की टीम आएगी दिल्ली

उन्होंने कहा कि एक टीम तकनीकी टैरिफ वार्ता को पूरा करने के लिए नई दिल्ली आएगी। टैरिफ के क्षेत्र से परे, हमने उन उपायों पर अच्छी प्रगति की है, जो भारत और यूरोपीय संघ के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को और सुविधाजनक बनाएंगे और हम मंत्री के साथ इस बात पर सहमत हुए कि हम निकट संपर्क में रहेंगे।

पीयूष गोयल की ब्रुसेल्स यात्रा रही सफल 

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता पर ईयू के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक के साथ गहन लेकिन बहुत ही उत्पादक बैठक के बाद ब्रुसेल्स की अपनी यात्रा संपन्न की।

विज्ञापन


वार्ता के परिणामस्वरूप एक ऐसा ढांचा तैयार हुआ है,  जो दोनों पक्षों के व्यवसायों को महत्वपूर्ण रूप से समर्थन देगा। साथ ही यूरोपीय संघ और भारत दोनों के लिए सफलता वाली स्थिति पैदा करेगा। वाणिज्य मंत्री ने इस समझौते को साकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। गोयल 27-28 अक्तूबर को ब्रुसेल्स की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें