फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ethereum Price India INR: 1500 रुपये बढ़ी इथेरियम की कीमत, 3.46 लाख के पार पहुंचे दाम

Sat, 30 Oct 2021 04:38 PM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cryptocurrency Ethereum Price: दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम (Ethereum) की कीमत 4,358.99 डॉलर यानी करीब 3,46,446 रुपये है। इसका बाजार पूंजीकरण 453,400,522,489 डॉलर है।
 
विज्ञापन
इथेरियम प्राइस टुडे - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 अप्रैल को इथेरियम 2799 डॉलर (करीब 2,09,925 रुपये) पर कारोबार कर रही थी। आज यह करीब 4,358.99 डॉलर यानी 3,46,446 रुपये की है। रिसर्च वेबसाइट फाइंडर और यूके स्थित बहुराष्ट्रीय बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड की वैश्विक शोध टीम के अनुसार, इस साल के अंत तक यह 4512 डॉलर यानी करीब 3,38,400 रुपये तक जा सकती है। मौजूदा समय में एक इथेरियम की कीमत 4,220.50 डॉलर (3,16,620.36 रुपये) है। आइए जानते हैं शोध टीम के अनुसार आगामी वर्षों में इसकी कीमत कितनी बढ़ेगी।

विज्ञापन


2025 तक 19842 डॉलर हो सकती है कीमत 
वहीं साल 2025 तक एक इथेरियम की कीमत 19842 डॉलर यानी करीब 14,88,150 रुपये का स्तर छू सकती है। थॉमसन रॉयटर्स के टेक्नोलॉजिस्ट Joseph Raczynski और एलएमएक्स समूह के Joel Kruger सहित पैनलिस्ट्स का मानना है कि इथेरियम के मूल्यांकन और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड का यह भी मानना है कि चल रहे अपग्रेड से इथेरियम की कार्यक्षमता और दक्षता में सुधार होगा।

क्या इथेरियम खरीदने का है सही समय?
59 फीसदी पैनलिस्ट्स का मानना है कि यह इथेरियम खरीदने का सही समय है। वहीं 28 फीसदी पैनलिस्ट्स ने निवेशकों को इथेरियम को होल्ड पर रखने की सलाह दी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भविष्यवाणी की थी कि इथेरियम 10 गुना बढ़कर 26 हजार से 35 हजार डॉलर तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


क्या 2022 में सबसे ज्यादा इथेरियम का होगा लेनदेन?
51 फीसदी फाइंडर रिसर्च पैनल का मानना है कि साल 2022 में इथेरियम सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री की जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी होगी। जबकि 49 फीसदी पैनलिस्ट्स का मानना है कि बिटक्वाइन में सबसे ज्यादा लेनदेन होगा। 

2015 में हुई थी लॉन्च
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम एक ब्लॉकचेन आधारित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। इसे 2015 में विटालिक ब्यूटेरिन (Vitalik Buterin) ने लॉन्च किया था। इथेरियम न केवल एक क्रिप्टोकरेंसी है, बल्कि विकेन्द्रीकृत एप स्टोर भी है जो डेवलपर्स को एप्लिकेशन बनाने, पब्लिश करने और वितरित करने में मदद करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें