फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: ईपीएफओ ने मार्च में 15.32 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े, फरवरी के मुकाबले इतनी बढ़ी संख्या

Sat, 21 May 2022 02:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Epfo Adds 15.32 Lakh Net Subscribers: ईपीएफओ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में संगठन से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ईपीएफओ से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या को देखें तो 22 से 25 वर्ष की आयु के 4.11 लाख ग्राहक संगठन से जुडे हैं। वहीं 29 से 35 वर्ष की आयु के नए सदस्यों की संख्या 3.17 लाख रही। 
विज्ञापन
ईपीएफओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने मार्च महीने में 15.32 लाख ग्राहक जोड़े हैं। ये संख्या इससे पिछले महीने फरवरी की तुलना में 19 फीसदी ज्यादा है। आंकड़ों को देखें तो मार्च में फरवरी के मुकाबले 2.47 लाख सब्सक्राइबर बढ़े हैं। फरवरी में 12.85 लाख ग्राहक संगठन से जुड़े थे। 

विज्ञापन


ईपीअअएफओ की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया कि मार्च महीने में ऐसे ग्राहकों की संख्या 9.68 लाख रही, जो कि पहली बार ईपीएफओ से जुड़े हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार, लगभग 5.64 लाख ग्राहकों ने अपने फंड को पीएफ के साथ जोड़कर फिर से ईपीएफओ की सदस्या पाई। ईपीएफओ से जुड़ने वाले सबसे ज्यादा सदस्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली से हैं। 

इन छह राज्यों से मार्च में करीब 10.14 लाख ग्राहक जुड़े, जो कि कुल ग्राहक संख्या का 60 फीसदी है। इस संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया कि संगठन से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ईपीएफओ से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या को देखें तो मार्च महीने में 22 से 25 वर्ष की आयु के 4.11 लाख ग्राहक संगठन से जुडे हैं। वहीं 29 से 35 वर्ष की आयु के नए सदस्यों की संख्या 3.17 लाख रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें