मस्क ने लिखा कि वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए अपनी उपस्थिति दिखाना बहुत जरूरी है। इसी लिए मैं ज्यादा से ज्यादा समय फैक्ट्री में गुजारता हूं, ताकि वहां काम करे लोग मुझे अपने साथ काम करता हुआ देखें। अगर मैं ऐसा नहीं करता, तो टेस्ला बहुत पहले ही दिवालिया हो गई होती।
टेस्ला के मालिक एलन मस्क की अपने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे हफ्ते में कम से कम 40 घंटे दफ्तर में काम करते हुए गुजारें। उन्होंने कहा कि या तो कर्मचारी ऐसा करें या फिर कंपनी छोड़ दें। मस्क ने ईमेल के जरिए कहा कि लोगों को टेस्ला दफ्तरों में हर हफ्ते कम से कम 40 घंटे के लिए उपस्थित होना चाहिए। यदि आप नहीं दिखते हैं, तो हम मान लेंगे कि आपने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
मस्क का यह खत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर लीक हुउ मेल में कहा गया है कि कर्मचारियों को टेस्ला के मुख्य ऑफिस में आना होगा। अगर कोई कर्मचारी दूर स्थित ब्रांच ऑफिस में जाकर काम करेगा, तो उससे काम नहीं चलेगा। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी इससे ज्यादा देर ऑफिस में रहते हैं।
मस्क ने लिखा कि वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए अपनी उपस्थिति दिखाना बहुत जरूरी है। इसी लिए मैं ज्यादा से ज्यादा समय फैक्ट्री में गुजारता हूं, ताकि वहां काम करे लोग मुझे अपने साथ काम करता हुआ देखें। अगर मैं ऐसा नहीं करता, तो टेस्ला बहुत पहले ही दिवालिया हो गई होती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसी भी कई कंपनियां हैं, जिन्हें इन सब चीजों की जरूरत नहीं। जरा सोचिए किसी कंपनी ने आखिरी बार कब किसी नायाब उत्पाद को तैयार किया था। टेस्ला पहले भी ऐसे उत्पाद को पेश कर चुकी है और आगे भी ऐसा करती रहेगी। यह सब सिर्फ फोन के जरिए नहीं हो सकता।