फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Subsidy: रसोई गैस पर सब्सिडी दो साल पहले खत्म, अब सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिल रही 200 रुपये सब्सिडी

Thu, 02 Jun 2022 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में 30.5 करोड़ घरों में एलपीजी सिलिंडर के कनेक्शन हैं। इनमें से 9 करोड़ कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब तबके को दिए गए हैं। अभी दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलिंडर 1003 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
घरेलू एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार घरेलू रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी दो साल पहले ही खत्म कर चुकी है। हालांकि इसका खुलासा अब किया गया है। देश के पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने गुरुवार को बताया कि देश में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद जून, 2020 से रसोई गैस पर कोई सब्सिडी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा, अब सिर्फ उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलिंडर की सब्सिडी दी जा रही है, जिसकी घोषणा मई में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। 

विज्ञापन


मीडिया से वार्ता में मौजूद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सब्सिडी को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि धीरे-धीरे वो कम हो न कि बढ़े। उन्होंने कहा, रसोई गैस के दाम पिछले छह महीने में 7 फीसदी बढ़े हैं जबकि इसी अवधि में सऊदी सीपी (एलपीजी के दाम तय करने का बेंचमार्क) में 43 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। यही सच्चाई है। हमारी मजबूत नीतियों की वजह से हम अपने उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाए रखते हैं।

कोई आधिकारिक आदेश नहीं
सरकार ने पेट्रोल पर सब्सिडी 2010 में और डीजल पर 2014 में खत्म कर दी थी। 2016 में केरोसिन पर से सब्सिडी खत्म हुई थी। और अब रसोई गैस से सब्सिडी खत्म हुई है। हालांकि पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के उलट रसोई गैस सब्सिडी खत्म करने के लिए कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया गया।
विज्ञापन


30.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन
देश में 30.5 करोड़ घरों में एलपीजी सिलिंडर के कनेक्शन हैं। इनमें से 9 करोड़ कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब तबके को दिए गए हैं। अभी दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलिंडर 1003 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें