फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: भारतीय मूल के टेकी की स्टार्टअप को खरीदेंगे मस्क! ट्विटर पर मिला सुझाव तो दिया ये जवाब

Thu, 29 Dec 2022 12:41 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Elon Musk: अरबपति एलोन मस्क ने कहा कि वह  सबस्टैक को खरीदने पर विचार कर सकते हैं। यह एक मंच है जो स्वतंत्र लेखकों को मुख्यधारा की मीडिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सीधे सदस्यता के माध्यम से भुगतान की सुविधा देता है।
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला के सीईओ और लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण के बाद अब इस स्टार्टअप को खरीदने का विकल्प खुला रखने की बात कही है। मस्क ने खुद ट्विटर पर इस बारे में बताया है।

विज्ञापन


अरबपति एलोन मस्क ने कहा कि वह सबस्टैक को खरीदने पर विचार कर सकते हैं। यह एक मंच है जो स्वतंत्र लेखकों को मुख्यधारा की मीडिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सीधे सदस्यता के माध्यम से भुगतान की सुविधा देता है। सबस्टैक की स्थापना 2017 में भारतीय मूल के तकनीकी विशेषज्ञ जयराज सेठी, किक मैसेंजर सह-संस्थापक क्रिस बेस्ट और पूर्व तकनीकी रिपोर्टर हामिश मैकेंजी ने मिलकर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबस्टैक खरीदने और ट्विटर से जोड़ने का सुझाव देने वाले एक उपयोगकर्ता को जवाब देते हुए टेस्ला और स्पेसएक्स के सह-संस्थापक ने जवाब दिया कि वह इस विचार के लिए खुले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें