फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला

Fri, 06 Mar 2026 10:42 AM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने रिलायंस पावर और उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई और हैदराबाद के 10-12 ठिकानों पर छापेमारी की। 
 
विज्ञापन
अनिल अंबानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े धन शोधन मामले में मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी की करीब 15 टीमें इस कार्रवाई में लगी हैं और कंपनी व उसके अधिकारियों से जुड़े लगभग 10 से 12 स्थानों की तलाशी ली जा रही है।हालांकि, रिलायंस पावर ने अपने परिसर या कार्यालय में संघीय जांच एजेंसी द्वारा छापेमारी किए जाने की बात को पूरी तरह नकार दिया है।

किस मामले को लेकर हो रही है जांच?

ईडी की यह जांच उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, 66 वर्षीय अनिल अंबानी से इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत पहले भी दो बार पूछताछ की जा चुकी है।

विज्ञापन


इस मामले की जांच के लिए ईडी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एजेंसी ने शीर्ष अदालत को दी जानकारी में बताया है कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (ADAG) से जुड़े बैंक लोन फ्रॉड और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए अब तक तीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें