फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी का शिकंजा: शाओमी इंडिया के पूर्व एमडी मनु कुमार जैन को समन, आज जांच के लिए होंगे पेश

Wed, 13 Apr 2022 10:14 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाओमी भारत में विदेशी मुद्रा कानूनों के तहत व्यापार कर रही है और इस संबंध में ईडी ने फरवरी में एक जांच शुरू की थी। इसी जांच के तहत पूछताछ के लिए पूर्व एमडी मनु कुमार जैन को समन जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जैन को सुबह 11 बजे ईडी के समक्ष पेश होना है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी मोबाइल निर्माता दिग्गज शाओमी के ग्लोबल वीपी और पूर्व भारतीय प्रमुख मनु जैन बुधवार को फेमा मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए। ईडी ने उनसे कंपनी के भारत में कारोबार और पिछले कुछ वर्षों में विदेशी लेनदेन में विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के उल्लंघन से जुडे़ सवाल पूछे। 

विज्ञापन


ईडी ने मनु जैन को बेंगलुुरु कार्यालय में खुद या प्रतिनिधि के जरिये कंपनी के वित्तीय दस्तावेज सौंपने के लिए समन भेजा था। जैन से ईडी ने शाओमी के शेयरधारकों, फंड के स्रोत, वेंडर अनुबंध और भारतीय प्रबंधन को किए गए भुगतान व विदेश भेजे गए पैसों का ब्योरा मांगा था। सूत्रों के मुताबिक ईडी शाओमी और उसके कार्यकारी अधिकारियों के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों के विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत जांच कर रहा है। 

हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, शिओमी में कानूनों का पालन किया जाता है और एक जिम्मेदार कंपनी है।  पिछले साल दिसंबर में शाओमी समेत कई अन्य चीनी मोबाइल कंपनियों पर आयकर ने कर चोरी मामले में छापे मारे थे। पिछली कई तिमाही से शाओमी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें