फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी ने एआईएडीएमके नेता विजय भास्कर के ठिकानों पर की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

Thu, 21 Mar 2024 10:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

साल 2022 में तमिलनाडु की विजिलेंस टीम ने विजयभास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की थी। विजिलेंस की जांच के आधार पर ही ईडी ने एआईएडीएमके नेता के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने गुरुवार को एआईएडीएमके नेता और तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सी.विजयभास्कर के ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी की कार्रवाई ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामलों में  25 ठिकानों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन


एआईएडीएमके सरकार में मंत्री रह चुके हैं विजयभास्कर
विजयभास्कर एआईएडीएमके की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और तमिलनाडु की पुडुकोट्टई से पार्टी के शीर्ष नेता हैं। साल 2022 में तमिलनाडु की विजिलेंस टीम ने विजयभास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की थी। विजिलेंस की जांच के आधार पर ही ईडी ने एआईएडीएमके नेता के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इससे पहले साल 2022 में भी विजयभास्कर के खिलाफ गुटखा घोटाले में मामला दर्ज हुआ था।  ईडी ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की, उनमें रियल एस्टेट ग्रुप जीसक्वायर के चेन्नई स्थित ठिकाने भी शामिल हैं। 



रांची में भी ईडी की छापेमारी
ईडी ने गुरुवार को झारखंड में भी छापेमारी की। ईडी ने झारखंड कांग्रेस के नेता लाल मोहित शाहदेव और झारखंड पुलिस की एक महिला दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी की। दोनों के आवास रांच के तुपुदाना इलाके में हैं। झारखंड के जमीन से जुड़े घोटाले की जांच में दोनों के खिलाफ ईडी को कथित तौर पर सबूत मिले हैं। ईडी ने बुधवार को बिहार के भोजपुर, बक्सर जिले में ब्रह्मपुर विधानसभा के राजद विधायक शंभूनाथ सिंह और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आरा-बक्सर हाइवे पर अमराई नवादा स्थित होटल और पेट्रोल पंप पर एक साथ छापेमारी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें