फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी ने 14 स्थानों पर की छापेमारी; 31.22 करोड़ रुपये की सावधि जमा व बैंक गारंटी फ्रीज, लग्जरी कारें जब्त

Tue, 03 Dec 2024 03:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action: एजेंसी की ओर से ओरिस समूह की कंपनियों के नाम पर 31.22 करोड़ रुपये की विभिन्न सावधि जमा और बैंक गारंटी को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा, प्रमोटरों से संबंधित बैंक खाते और लॉकर फ्रीज कर दिए गए और ओरिस समूह के एक निदेशक और प्रमोटर के आवास से मर्सिडीज, पोर्श, बीएमडब्ल्यू आदि चार लग्जरी कारें जब्त की गईं।
विज्ञापन
जब्त की गईं लग्जरी कारें। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में कार्रवाई करते हुए गुप्त लॉकरों से बरामद कई दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। एजेंसी की ओर से ओरिस समूह की कंपनियों के नाम पर 31.22 करोड़ रुपये की विभिन्न सावधि जमा और बैंक गारंटी को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा, प्रमोटरों से संबंधित बैंक खाते और लॉकर फ्रीज कर दिए गए और ओरिस समूह के एक निदेशक और प्रमोटर के आवास से मर्सिडीज, पोर्श, बीएमडब्ल्यू आदि चार लग्जरी कारें जब्त की गईं। 

विज्ञापन


यह जब्ती 500 करोड़ रुपये से अधिक के रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों और प्रमोटरों  विजय गुप्ता, अमित गुप्ता आदि और थ्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर और निदेशक निर्मल सिंह उप्पल, विधुर भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में की गई। ईडी ने बताया कि 14 स्थानों पर 25 नवंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत किए गए तलाशी अभियान के बाद यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें