फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid: लॉटरी किंग सेंटियागो मार्टिन से जुड़ी 457 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने PMLA के तहत की कार्रवाई

Mon, 15 May 2023 09:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Raid: फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिक्किम लॉटरी का मास्टर वितरक है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इसके संचालक मार्टिन के खिलाफ 2019 से जांच कर रहा है। मार्टिन को  तमिलनाडु में "लॉटरी किंग" के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
सैंटियागो मार्टिन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'लॉटरी किंग' सैंटियागो मार्टिन के खिलाफ धनशोधन से जुड़े मामले में 457 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। उनपर केरल में अवैध तरीके से लॉटरी बेचकर सिक्किम सरकार को 900 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एजेंसी ने मार्टिन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोयंबटूर और चेन्नई में छापेमारी की।

विज्ञापन


इस दौरान कोयंबटूर में 'फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी के आधिकारिक परिसरों पर भी 11 और 12 मई को नए सिरे से छापे मारे गए। फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिक्किम लॉटरी का मास्टर वितरक है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इसके संचालक मार्टिन के खिलाफ 2019 से जांच कर रहा है। मार्टिन को  तमिलनाडु में "लॉटरी किंग" के नाम से जाना जाता है।  धनशोधन का यह मामला केरल में सिक्किम सरकार की लॉटरियों की बिक्री से संबंधित कथित अपराधों के लिए मार्टिन और अन्य के खिलाफ दायर सीबीआई के आरोपपत्र से संबंधित है।

 ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया, 'मार्टिन और उनकी सहयोगी कंपनियों और इकाइयों ने 01.04.2009 से 31.08.2010 की अवधि के दौरान पुरस्कार विजेता टिकटों के दावे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के कारण सिक्किम सरकार को 910 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें