फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू में अपहरण-जबरन वसूली के आरोप में चार GST अधिकारी गिरफ्तार, धनशोधन का मामला दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 09:56 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka: बंगलूरू शहर पुलिस अपराध शाखा ने अपहरण और जबरन वसूली के एक कथित मामले में चार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने इन अधिकारियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू शहर पुलिस अपराध शाखा ने अपहरण और जबरन वसूली के एक कथित मामले में चार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने इन अधिकारियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। इन अधिकारियों ने खुद को ईडी का गुप्तचर बताकर  एक व्यापारी से कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये की उगाही की।  

विज्ञापन


ये गिरफ्तारियां बंगलूरू पूर्व डिवीजन के बयप्पनहल्ली पुलिस थाना में एक व्यापारी की शिकायत के आधार पर की गईं। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने बुधवार को बताया, ‘‘व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि करीब एक हफ्ते पहले चार से पांच लोग उनके घर आए और उन्हें जबरदस्ती वाहन में बिठाया और दो वाहनों में शहर भर में घुमाया तथा अपने कार्यालय भी ले गए और वहां उन्होंने उससे भारी रकम की मांग की।’ 



पुलिस आयुक्त ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘करीब 1.5 करोड़ रुपये देने के बाद उन्होंने उसे जाने दिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे अपराध शाखा को सौंप दिया गया।’’
विज्ञापन


अपराध शाखा के वरिष्ठ जीएसटी अधिकारियों से पुष्टि की कि इस तरह की कोई छापेमारी अधिकृत नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए यह पाया गया कि इन लोगों ने अवैध धन हासिल करने के लिए जानबूझकर यह कार्य किया है। प्राथमिकी के आधार पर, चार जीएसटी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है, दो संभवतः अधीक्षक रैंक और दो निरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें