फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: केरल के पूर्व आईएएस अधिकारी की 1.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई

Wed, 14 Dec 2022 07:00 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action: मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला केरल के सतर्कता और भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो की ओर से दायर चार्जशीट से संबंधित है, जिसमें उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। ईडी के अनुसार, जांच में पाया गया कि सूरज ने अपनी पत्नी और बच्चों के नाम पर कई संपत्तियां और वाहन खरीदे थे।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में केरल कैडर के एक पूर्व आईएएस अधिकारी की 1.62 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां और सावधि जमा धनशोधन रोधी कानून के तहत जब्त की गई है। ईडी ने एक बयान में कहा, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अधिकारी टीओ सूरज की संपत्तियों को जब्त करने का एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


संघीय एजेंसी ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में केरल में स्थित खाली जमीन, सावधि जमा, बैंक बैलेंस और शेयरों में निवेश शामिल है, जो अधिकारी के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर है।बयान में कहा गया है कि सूरज 1980 में वन विभाग में एक रेंजर के रूप में केरल सरकार की सेवा में शामिल हुए और बाद में उन्हें 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से सम्मानित किया गया।

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला केरल के सतर्कता और भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो की ओर से दायर चार्जशीट से संबंधित है, जिसमें उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। ईडी के अनुसार, जांच में पाया गया कि सूरज ने अपनी पत्नी और बच्चों के नाम पर कई संपत्तियां और वाहन खरीदे थे।
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा, "जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी ने अपने सहयोगी के नाम पर 'बेनामी' रूप में एक वाहन खरीदा था। टीओ सूरज ने अपने परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर कई संपत्तियों को हासिल करने के लिए अवैध धन का इस्तेमाल किया।" बता दें कि ईडी ने पहले भी इस मामले में संपत्ति जब्त की है और ताजा कार्रवाई के साथ यह जब्त की गई संपत्तियों का मूलय 10.43 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें