फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economic Survey 2020: भारत में बंदूक खरीदना आसान, रेस्टोरेंट खोलना कठिन

Fri, 31 Jan 2020 04:56 PM IST
paliwal पालीवाल बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत में किसी व्यक्ति को बंदूक खरीदने के लिए उतने कागजात जमा नहीं करने पड़ते हैं, जितना एक रेस्टोरेंट खोलने के लिए लाइसेंस लेने पड़ते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि अभी भी कई सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस करना काफी सरल नहीं है। वहीं विदेशों में किसी भी तरह का रेस्टोरेंट खोलना काफी आसान है। 

रेस्टोरेंट खोलने के लिए 45 से ज्यादा लाइसेंस 

देश के अलग-अलग शहरों में रेस्टोरेंट खोलने के लिए अधिकतम 45 लाइसेंस चाहिए होते हैं, वहीं बंदूक लेने के लिए 19 लाइसेंस की आवश्यकता पड़ती है। रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अनुसार बंगलूरू में 36, दिल्ली में 26, मुंबई में 22 लाइसेंस चाहिए होते हैं। वहीं दिल्ली और कोलकाता में एक पुलिस ईटिंग हाउस लाइसेंस भी लेना पड़ता है। इस लाइसेंस को लेने के लिए केवल दिल्ली में 45 तरह के कागजात जमा करने पड़ते हैं।  

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक सर्विस सेक्टर को अपने रोजाना का बिजनेस खोलने के लिए कई तरह की कानूनी बाध्यताओं को पूरा करना पड़ता है। बार और रेस्टोरेंट काफी लोगों को रोजगार मुहैया कराते हैं, लेकिन भारत में एक रेस्टोरेंट खोलना भी काफी मुश्किल भरा काम है। चीन और सिंगापुर जैसे देशों में केवल चार लाइसेंस लेने पड़ते हैं। 
विज्ञापन


सर्वे में कहा गया है कि सरकार को लाइसेंस कम करने चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना बिजनेस खोल सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें