फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Jagriti: ई-जागृति पर 1.27 लाख से अधिक उपभोक्ता शिकायतों का निपटान; शिकायतकर्ताओं में अप्रवासी भारतीय भी

Sun, 16 Nov 2025 11:14 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया में बदलाव लाने के लिए एक अगली पीढ़ी के एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में 1 जनवरी, 2025 को ई-जागृति की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
ई-जागृति डिजिटल उपभोक्ता शिकायत मंच - फोटो : play.google.com/store/search?q=E-Jagriti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के ई-जागृति डिजिटल उपभोक्ता शिकायत मंच पर 2.75 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 1,388 अप्रवासी भारतीय हैं। उपभोक्ता शिकायतों के लिए इस मंच को एक जनवरी, 2025 को लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ECI SIR Row: कांग्रेस ने एसआईआर पर 18 जून को बुलाई पार्टी की बैठक, 12 राज्यों के शीर्ष पदाधिकारी होंगे शामिल

13 नवंबर तक 1.30 लाख शिकायतें दर्ज
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने रविवार को कहा, जनवरी में शुरुआत के बाद से 13 नवंबर तक इस यूनिफाइड मंच पर 1,30,550 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 1,27,058 मामलों का निपटारा हो चुका है। इससे पूरे देश में उपभोक्ता शिकायत निवारण में दक्षता का पता चलता है।
विज्ञापन


146 मामलों के साथ अमेरिका सबसे आगे
मंत्रालय के मुताबिक, ई-जागृति डिजिटल उपभोक्ता शिकायत मंच पर इस साल 13 नवंबर तक अप्रवासी भारतीयों ने 466 मामले दर्ज कराए हैं। इनमें 146 मामलों के साथ अमेरिका सबसे आगे रहा। 

किन देशों से कितनी शिकायतें कराई गई दर्ज?
ब्रिटेन में बसे अप्रवासी भारतीयों ने 52, संयुक्त अरब अमीरात से 47, कनाडा से 39, ऑस्ट्रेलिया से 26 और जर्मनी से 18 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। देश में 14,758 शिकायतों के साथ गुजरात सबसे आगे रहा। उसके बाद उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - केरल में SIR पर विवाद: अधिकारी की मौत के बाद कल राज्यभर में काम का बहिष्कार करेंगे BLO, संगठनों ने दी चेतावनी

ई-जागृति की खासियत
ई-जागृति अपने समावेशी, नागरिक-केंद्रित डिजाइन के लिए जाना जाता है जो डिजिटल रूप से मामला दर्ज करने, दस्तावेजों का आदान-प्रदान करने, वर्चुअल सुनवाई करने, वास्तविक समय पर एसएमएस करने और ईमेल करने, बहुभाषी सहायता, चैटबॉट सहायता और दृष्टिबाधित और बुजुर्ग उपयोगकर्ताओं के लिए वॉइस-टू-टेक्स्ट सुविधाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें