फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year: ई-कॉमर्स कंपनियों को नए साल की पूर्व संध्या पर मिले बंपर ऑर्डर, स्विगी की हर मिनट 1244 डिलीवरी

Tue, 02 Jan 2024 05:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जोमैटो के सीईओ दिपिंदर गोयल ने पोस्ट किया कि हमने करीब सभी ऑर्डर को पूरा किया है। दिलचस्प यह है कि कोलकाता में एक ही व्यक्ति ने एक ही बार में 125 आइटम ऑर्डर किए। सारे 125 आइटम रूमाली रोटी के रहे हैं। जोमैटो को सबसे ज्यादा ऑर्डर महाराष्ट्र से मिले हैं।
विज्ञापन
Swiggy and Zomato - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर पर ई-कॉमर्स कंपनियों को जमकर ऑर्डर मिला है। जोमैटो, ब्लिंकिट, स्विगी और फूड इंस्टामार्ट जैसी कंपनियां इन ऑर्डर को पूरा करने में व्यस्त रहीं। स्विगी को हर मिनट 1,244 ऑर्डर बिरयानी के मिले हैं। स्विगी को 31 दिसंबर को बिरयानी के 4.8 लाख ऑर्डर मिले हैं। यानी हर मिनट 1,244 ऑर्डर को उसने पूरा किया है। इसमें से हर चौथी बिरयानी हैदराबाद से ऑर्डर की गई है। पिछले साल क्रिकेट विश्वकप की तुलना में हर मिनट कंपनी ने 1.6 गुना ज्यादा ऑर्डर को पूरा किया है। 10 लाख से ज्यादा लोगों ने ऑर्डर दिया।

विज्ञापन


जोमैटो के सीईओ दिपिंदर गोयल ने पोस्ट किया कि हमने करीब सभी ऑर्डर को पूरा किया है। दिलचस्प यह है कि कोलकाता में एक ही व्यक्ति ने एक ही बार में 125 आइटम ऑर्डर किए। सारे 125 आइटम रूमाली रोटी के रहे हैं। जोमैटो को सबसे ज्यादा ऑर्डर महाराष्ट्र से मिले हैं। वहीं, स्विगी के इंस्टामार्ट पर नए साल की पूर्व संध्या पर करीब 2 लाख किलो प्याज और 1.8 लाख किलो आलू बिका। 

हर सेकंड मिला 140 ऑर्डर
जोमैटो पर रात 8.06 बजे तक करीब 8,422 ऑर्डर मिले। यानी हर सेकेंड 140 ऑर्डर। लोगों ने नए साल की पूर्व संध्या पर जोमैटो से जो ऑर्डर किए, उन पर डिलीवरी पार्टनर्स को करीब 97 लाख रुपये का टिप मिला। 2023 की पूर्व संध्या पर जोमैटो ने इतने ऑर्डर डिलीवर किए, जितने कंपनी ने 2015, 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 में कुल मिलाकर किए हैं। कंपनी को 1.47 लाख चिप्स पैकेट के ऑर्डर मिले। 68,231 सोडा की बोतलें ऑर्डर हुईं। करीब 356 लाइटर के ऑर्डर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें