फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: टमाटर के दाम एक महीने में 22 फीसदी घटे, फिर भी 52 रुपये किलो

Mon, 18 Nov 2024 06:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा, एक माह में दिल्ली के आजादपुर मंडी में टमाटर का थोक भाव 50 फीसदी घटकर 2,969 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। 14 अक्तूबर को यह 5,883 रुपये था। महाराष्ट्र के पिंपलगांव, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की मंडियों में भी कीमतें गिरी हैं।
विज्ञापन
टमाटर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में आपूर्ति बढ़ने से खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत एक महीने में 22.4 फीसदी घट गई है। 14 अक्तूबर को 67.50 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 52.35 रुपये पर आ गया है।

विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा, एक माह में दिल्ली के आजादपुर मंडी में थोक भाव 50 फीसदी घटकर 2,969 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। 14 अक्तूबर को यह 5,883 रुपये था। महाराष्ट्र के पिंपलगांव, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की मंडियों में भी कीमतें गिरी हैं। मंत्रालय के मुताबिक, हालांकि आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले और कर्नाटक के कोलार में प्रमुख टमाटर केंद्रों पर आवक कम हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात से मौसमी आवक के कारण देश भर में आपूर्ति की कमी को पूरा करने के कारण कीमतें कम हो रही हैं। टमाटर उत्पादन चार फीसदी बढ़कर 213.20 लाख टन होने का अनुमान है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में अक्तूबर और नवंबर मुख्य बुआई का समय है।

एक और प्याज एक्सप्रेस दिल्ली पहुंची
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कीमतों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से एक और प्याज एक्सप्रेस दिल्ली पहुंची है। नासिक से विशेष मालगाड़ी से करीब 1,341 टन प्याज दिल्ली पहुंचा है। इनको सीधे खेतों से निकटतम उपलब्ध रेलवे नेटवर्क तक ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें