फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव: निवेशकों को शेयर बाजार में घाटे के बाद बैंकों में बढ़ा जमा; 15 दिन में 2.35 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि

Mon, 18 Nov 2024 05:10 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरेलू शेयर बाजार में पिछले 48 दिनों से जारी तेज गिरावट के बीच निवेशकों ने अब बैंकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आरबीआई के आंकड़े बताते हैं कि एक नवंबर को समाप्त पखवाड़े में बैंकों के जमा में 2.35 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर के पहले पखवाड़े में बैंकों से 1.12 लाख करोड़ रुपये निकाले गए थे। यह पैसे सीधे तौर पर इक्विटी बाजार में निवेश किए गए थे। अक्तूबर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब छह फीसदी टूट गया था। इससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ, जिससे वे सुरक्षित माने जाने वाले बैंक का सहारा लेने लगे।

विज्ञापन


शीर्ष पर था बीएसई
सितंबर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 85,800 के पार अपने शीर्ष पर था। उस समय लगातार बाजार में निवेश आ रहा था। तब सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 478 लाख करोड़ रुपये हो गई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि सेंसेक्स के रिकॉर्ड से पहले अगस्त के अंतिम पखवाड़े में बैंकों का कुल जमा 215.50 लाख करोड़ रुपये था।

क्या कहते है आकड़े
आंकड़ों के अनुसार, सितंबर के पहले पखवाड़े में जमा 45,000 करोड़ रुपये घटकर 215.05 लाख करोड़ रुपये रह गया। लेकिन जब सितंबर के अंत में बाजार में गिरावट शुरू हुई तो जमा और बढ़ गया। यह 4 अक्तूबर को 219 लाख करोड़ रुपये और 18 अक्तूबर को 218 लाख करोड़ रुपये रहा। अगस्त से लेकर 18 अक्तूबर तक बैंकों के कुल कर्ज में चार लाख करोड़ जबकि जमा में 5 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड में निवेश 25 फीसदी बढ़ा
आंकड़े बताते हैं कि इस साल मार्च से लेकर अक्तूबर तक बैंकों का जमा 7.7 फीसदी बढ़कर 220 लाख करोड़ रुपये के करीब हो गया है। पर म्यूचुअल फंड में एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी कुल निवेश का मूल्य 25.9 फीसदी बढ़ गया।
47 लाख करोड़ का नुकसान...शेयर बाजार में अक्तूबर से जारी गिरावट के कारण निवेशकों के 47 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। 27 सितंबर को कुल बाजार पूंजीकरण 477.90 लाख करोड़ रुपये था। अब यह घटकर 430.60 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें