फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जनवरी तक चुनना होगा आपको पसंदीदा टीवी चैनल, आज शाम तक घोषित होंगे कंपनियों के प्लान

Sat, 29 Dec 2018 03:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

21 जनवरी तक अपने पसंदीदा चैनलों के बारे में बताना होगा।
सभी डीटीएच व केबल कंपनियों को अपने नए प्लान शनिवार शाम तक देने होंगे।
100 फ्री-टू एयर चैनलों को देखने के लिए 155 रुपये हर महीने चुकाने पड़ेंगे।
एचडी पैकेज 80 रुपये से शुरू होकर के 120 रुपये का पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 फरवरी से टीवी देखने के लिए ज्यादा पैसा चुकाने के लिए तैयार हो जाइये। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने फिलहाल 29 दिसंबर की समय सीमा को एक महीना आगे बढ़ा दिया है। हालांकि टीवी दर्शकों को 21 जनवरी तक डीटीएच व केबल कंपनियों को अपने पसंदीदा चैनलों के बारे में बताना होगा। वहीं आज शाम तक सभी केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच कंपनियों को अपनी नई प्राइस लिस्ट को जारी करना होगा। 

ट्राई ने जारी किया नया आदेश

ट्राई ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी डीटीएच व केबल कंपनियां जैसे कि डिश टीवी, डी2एच, टाटा स्काई, हैथवे, डेन नेटवर्क्स, एयरटेल डिजिटल और सन डायरेक्ट को अपने नए प्लान शनिवार शाम तक देने होंगे। ऐसा नहीं करने वाली कंपनियों पर ट्राई जुर्माना लगाएगा। 

100 फ्री-टू एयर चैनलों का दाम 155 रुपये

टीवी दर्शकों को 100 फ्री-टू एयर चैनलों को देखने के लिए 155 रुपये हर महीने चुकाने पड़ेंगे। 100 चैनलों के लिए 130 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अतिरिकित आपको जी, सोनी, स्टार, डिस्कवरी, कलर्स टीवी 18 सहित अन्य चैनलों को देखने के लिए अलग-अलग बुके लेना होगा।

विज्ञापन


एसडी पैक की कीमत 31 रुपये और एचडी पैक की कीमत 80 रुपये से शुरू होगी। ऐसे में हर ग्राहक को ज्यादा पैसा देना होगा। अगर आप एचडी चैनलों को देखते हैं तो फिर हर महीने कम से कम 600 से 800 रुपये चुकाने पड़ेंगे। सभी प्रमुख चैनलों का एचडी पैकेज 80 रुपये से शुरू होकर के 120 रुपये का पड़ेगा। इस पर ग्राहकों को हर महीने जीएसटी भी अलग से देना होगा। 

घर-घर पहुंचेगा इंटरनेट

केंद्र सरकार ने केबल टीवी के जरिए घरों और कार्यालयों तक इंटरनेट मुहैया कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के सचिव अमित खरे के मुताबिक केबल टीवी के जरिए इंटरनेट (ब्रॉडबैंड) पहुंचाने से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने की दिशा में मंत्रालय काम कर रहा है।  

विज्ञापन


देश में करीब 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को केबल टीवी के जरिए विभिन्न चैनल प्रसारित किए जाते हैं, जिसके जरिए इंटरनेट पहुंचाना आसान होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें