फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dreamfolks Services: 56% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में हुई शानदार लिस्टिंग, इन एंकर निवेशकों ने लगाए हैं पैसे

Tue, 06 Sep 2022 11:57 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dreamfolks Services: ड्रीमफॉक्स सर्विसेज के आईपीओ इश्यू के आखिरी दिन इसे 56.68 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 70.53 गुना जबकि रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) का हिस्सा 43.66 गुना भरा था।
विज्ञापन
Upcoming IPO 2022 - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट सर्विसेज एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म ड्रीमफॉक्स सर्विसेज लिमिटेड के आईपीओ को शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर 56% प्रीमियम के साथ 508 रुपये प्रति शेयर के भाव से लिस्ट हुआ है। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के शेयर 55% प्रीमियम के साथ 505 रुपये प्रति शेयर की कीमत लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 326 रुपये प्रति शेयर था। ड्रीमफॉक्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 अगस्त से 26 अगस्त के बीच खुला था। ड्रीमफॉक्स सर्विसेज ने एंकर निवेशकों से 253 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें कि यह देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर है। 

ड्रीमफॉक्स सर्विसेज का आईपीओ 56.68 गुना सब्सक्राइब किया गया 

विज्ञापन

ड्रीमफॉक्स सर्विसेज के आईपीओ इश्यू के आखिरी दिन इसे 56.68 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 70.53 गुना जबकि रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) का हिस्सा 43.66 गुना भरा था। वहीं, नॉन इंस्टीच्यूशनल इनवेस्टर (NIIs) का हिस्सा 43.66 गुना भरा था।

कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 253 करोड़ रुपयेे 

ड्रीम फॉक्स सर्विसेज ने एंकर निवेशकों से 253 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी के एंकर निवेशकों में BNP Paribas Arbitrage, Saint Capital Fund, Segantii India Mauritius, कुबेर इंंडिया फंड, स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड इंक, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, सुंदरम म्यूचुअल फंड, Quant Mutual Fund और पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें