फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK: 'हम अंग्रेजी भी समझ सकते हैं', अनुवादक की गलती पर पीएम ने ली चुटकी; फिर आतंकवाद पर दी ये चेतावनी

Thu, 24 Jul 2025 09:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-UK Partnership: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कीर स्टार्मर के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय एक हल्के-फुल्के पल ने ध्यान खींचा जब प्रधानमंत्री अपने अनुवादक के माफी मांगने पर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। क्या था पूरा वाकया, आइए जानें।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टारर्मर के साथ साझा प्रेसवार्ता के दौरान अनुवादक की ओर से गलती के अंग्रेजी का प्रयोग होने पर माफी मांगने पर उन्होंने इस पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने अंग्रेजी का प्रयोग करते हुए ही आतंकवाद पर तीखी चेतावनी के साथ एक कड़ा वैश्विक संदेश भी दे दिया। भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कीर स्टार्मर के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय एक हल्के-फुल्के पल ने ध्यान खींचा जब प्रधानमंत्री अपने अनुवादक के माफी मांगने पर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। दरअसल, हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करते समय ट्रांसलेटर एक जगह लड़खड़ा गया। चूंकि प्रधानमंत्री मोदी ज्यादातर हिंदी में ही प्रेस को संबोधित कर रहे थे, इसलिए आधिकारिक अनुवादक बीच वाक्य में एक अंग्रेजी शब्द का इस्तेमाल करने के बाद कुछ देर के लिए हिचकिचाया।

इस दौरान अपनी गलती को भांपते हुए, अनुवादक रुका और अनुवाद के दौरान हिंदी से अंग्रेजी में आने के लिए माफी मांगी। हालांकि, पीएम ने मुस्कुराते हुए बिना एक पल भी गंवाए उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा, "परेशान मत होइए। हम बीच-बीच में अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी चिंता मत कीजिए।" इस टिप्पणी पर वहां मौजूद श्रोता ठहाके लगाने और औपचारिक कूटनीतिक माहौल में एक सहजता आ गई।
विज्ञापन


कुछ ही मिनटों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खालिस्तानी समूहों और पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश देने के लिए आतंकवाद पर बोलते हुए बीच में ही अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, "जो लोग लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। (Those misusing democratic freedoms to undermine democracy itself must be held to account.)"

पूर्व में भी प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर अपना संदेश दुनिया तक पहुंचाने के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया था। पहलगाम आतंकवादी हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में, बिहार के मधुबनी में एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजी में कहा था, "भारत हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें दंडित करेगा।  (India will identify, track and punish every terrorist and their backers)"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें