अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए महत्वपूर्ण है कि आप ईएमआई एवं क्रेडिट कार्ड बकाये का समय पर और पूरा भुगतान करें। ऐसा करने के बावजूद कुछ ऐसे कारक होते हैं, जो क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करते हैं। कई लोगों का मानना है कि पुराने क्रेडिट कार्ड को बंद करना या होम लोन को फोरक्लोज करना उनके क्रेडिट स्कोर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं...इसकी सच्चाई क्या है?
ये भी पढ़ें: जोमैटाे फूड डिलीवरी के सीओओ ने दिया इस्तीफा, कहा- नए अवसर और जुनून को आगे बढ़ाने के लिए उठाया कदम
असर जानने के लिए सिबिल सिम्युलेटर का करें इस्तेमाल
होम लोन फोरक्लोजर के असर को समझने के लिए आप सिबिल की वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोर सिम्युलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टूल वर्तमान और भविष्य में स्कोर में होने वाले बदलाव को बताता है। इसे उदाहरण से समझते हैं।
स्कोर की चिंता छोड़ बंद कराएं होम लोन