फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Direct Tax Collections: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 17% उछाल, पिछले साल के मुकाबले दिखी अच्छी बढ़ोतरी

Fri, 11 Aug 2023 09:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Direct Tax Collections: आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह का 10 अगस्त, 2023 तक का अस्थायी आंकड़ा बताता है कि कर संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
 
विज्ञापन
प्रत्यक्ष कर संग्रह - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक सालाना आधार पर 17.33 फीसदी बढ़कर 5.84 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह वित्त वर्ष 2023-24 के प्रत्यक्ष कर संग्रह के बजटीय अनुमान का 32.03 फीसदी है। आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह का 10 अगस्त, 2023 तक का अस्थायी आंकड़ा बताता है कि कर संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विज्ञापन


विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 10 अगस्त, 2023 तक कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 15.73 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 6.53 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि के दौरान करदाताओं को कुल 69,000 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए। यह पिछले साल की समान अवधि में करदाताओं को लौटाई गई राशि के मुकाबले 3.73 फीसदी अधिक है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.23 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है। यह वित्त वर्ष 2022-23 के 16.61 लाख करोड़ रुपये के कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह की तुलना में 9.75 फीसदी अधिक है।

विदेशी मुद्रा भंडार 2.41 अरब डॉलर घटा
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अगस्त को समाप्त हफ्ते में 2.41 अरब डॉलर घटकर 601.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 28 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 3.2 अरब डॉलर गिरकर 603.87 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब भंडार में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भंडार में विदेशी मुद्रा संपत्तियों में 1.94 अरब डॉलर की कमी आई और यह 533.4 अरब डॉलर रह गई। अक्तूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार सार्वकालिक स्तर 645 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन


औद्योगिक उत्पादन : तीन महीने के निचले स्तर पर
देश में औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि जून में तीन माह के निचले स्तर 3.7 फीसदी पर रही। विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि धीमी पड़ी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक, पिछले साल जुलाई में इसकी वृद्धि दर 12.6 फीसदी रही थी। इस साल मई में वृद्धि दर 5.3 फीसदी रही थी। विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जून, 2023 में 3.1 फीसदी बढ़ा। बिजली उत्पादन में 4.2 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में अप्रैल-जून में 4.5% वृद्धि हुई, जो 2022 की समान अवधि के दौरान 12.9 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें