फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: 'भारतीय अध्यक्षता का उद्देश्य डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे में क्रांति लाना', जानें क्या बोले शेरपा

Fri, 08 Sep 2023 05:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

G20: शिखर सम्मेलन से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांत ने कहा, ''जब भारत ने जी-20 की अध्यक्षता शुरू की थी, तब बहुत कम लोग डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे और इसके ओपन सोर्स मॉडल के बारे में जानते थे।
विज्ञापन
जी20 शेरपा अमिताभ कांत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता का एक प्रमुख उद्देश्य डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे में क्रांति लाना है, क्योंकि शुरुआत में बहुत कम लोग इसके बारे में जानते थे, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे को वित्तीय समावेशन लाने के तरीके के रूप में व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है।

विज्ञापन

शिखर सम्मेलन से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांत ने कहा, ''जब भारत ने जी-20 की अध्यक्षता शुरू की थी, तब बहुत कम लोग डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे और इसके ओपन सोर्स मॉडल के बारे में जानते थे। इसे फाइनेंस ट्रैक और शेरपा ट्रैक दोनों द्वारा बहुत कठोर तरीके से बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया गया है। डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे को मोटे तौर पर स्वीकार किया गया है ... वित्तीय समावेशन लाने का रास्ता। यह तेजी से भुगतान करने का तरीका है, यह भविष्य के नवाचार को चलाने का तरीका है।


उन्होंने कहा, 'भारत की अध्यक्षता की एक प्रमुख उपलब्धि यह है कि इसने डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे में पूरी तरह से क्रांति ला दी है, जो एक अनूठा मॉडल है। इसकी परिभाषा, इसकी रूपरेखा और हम इसे कैसे आगे ले जाते हैं, यह सब भारत की जी-20 अध्यक्षता में चर्चा में आया है। उन्होंने यह भी कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के अंत में नई दिल्ली में नेताओं की घोषणा वैश्विक दक्षिण की आवाज को प्रतिबिंबित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें