फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Digital Gold: भारतीय डिजिटल सोना खरीदने में क्यों दिखा रहे ज्यादा रुचि, सामने आई ये 4 बड़ी वजह

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 14 Aug 2024 03:15 PM IST

सार

Digital Gold: हाल के दिनों में 50 फीसदी लोगों ने डिजिटल गोल्ड में अच्छे रिटर्न के चलते निवेश करना शुरू किया है। इसके पीछे सबसे अहम कारण यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई चोरी कर डर नहीं है। फिजिकल गोल्ड रखने के मुकाबले डिजिटल गोल्ड रखना कम जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल गोल्ड - फोटो : amarujala.com


हालिया अध्ययन के अनुसार, हाल के दिनों में 50 फीसदी लोगों ने डिजिटल गोल्ड में अच्छे रिटर्न के चलते निवेश करना शुरू किया है। इसके पीछे सबसे अहम कारण यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई चोरी कर डर नहीं है। फिजिकल गोल्ड रखने के मुकाबले डिजिटल गोल्ड रखना कम जोखिम भरा है। इस सर्वे में 39 प्रतिशत का मानना है कि डिजिटल गोल्ड में चोरी की कोई चिंता नहीं है। जबकि 36 प्रतिशत लोगों ने डिजिटल गोल्ड की शुद्धता के कारण यानी 24 कैरेट शुद्ध सोना खरीदने की क्षमता के कारण निवेश किया है। जबकि 25 फीसदी लोगों को लगता है कि डिजिटल गोल्ड पेश करने वाले ऐप के माध्यम से किसी भी समय इसे खरीदने, बेचने और किसी भी समय अपने द्वारा किए गए निवेश को ट्रैक करने की सुविधा है।


डिजिटल गोल्ड के फायदे के साथ अपने नुकसान भी

डिजिटल गोल्ड के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी है। इसलिए निवेशक खुलकर इस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर पा रहे है। हालांकि इस सर्वे में निवेश की प्रक्रिया और इससे होने वाले लाभ के बारे में 67 प्रतिशत लोग अनिश्चित है। इसके अलावा डिजिटल गोल्ड को छूने और महसूस करने की सुविधा नहीं की वजह से 44 फीसदी लोग फिजिकल गोल्ड को प्राथमिकता दे रहे है। डिजिटल गोल्ड में निवेश ना करने की दूसरी वजहों में स्टॉक मार्केट के मुकाबले मिलने वाले कम रिटर्न और ऑनलाइन धोखाधड़ी का डर भी शामिल है। इसके अलावा जीएसटी भी एक वजह है जो डिजिटल या फिजिकल गोल्ड दोनों के निवेशकों के लिए एक बड़ी दुविधा है।


क्या है डिजिटल गोल्ड?

दरसल, डिजिटल गोल्ड ऑनलाइन सोना खरीदने का तरीका है। आप गोल्ड विनिमय-व्यापार फंड, गोल्ड सेविंग फंड जैसे इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में खरीदारी कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड में मिनिमम 1 रुपये से भी निवेश शुरू किया जा सकता है। मार्केट में भाव को देखते हुए आप जब खरीद-बिक्री कर सकते हैं। भारत में चुनिंदा कंपनियां अपने सेफगोल्ड ब्रांड के साथ डिजिटल गोल्ड ऑफर करती हैं। भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति डिजिटल सोना खरीद सकता है। डिजिटल सोना खरीदने के लिए व्यक्ति के पास बचत खाता या चालू खाता होना चाहिए।


डिजिटल गोल्ड में ऐसे कर सकते है निवेश

इसमें आप छोटी से छोटी रकम महज 1 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. डिजिटल गोल्ड को कस्टमर जब भी जरूरत हो बेच सकता है। डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट करने का भी ऑप्शन होता है। इसे सोने के सिक्कों या अपनी पसंद के किसी भी रूप में बदला जा सकता है


डिजिटल गोल्ड इंश्योर्ड और सेक्योर्ड वॉल्ट्स में सेलर की ओर से स्टोर किया जाता है. इसके लिए कस्टमर को कोई चार्ज नहीं देना होता है। अगर आपके पास डिजिटल गोल्ड है, तो आप ऑनलाइन लोन के लिए इसे कोलेटरल के तौर पर बतौर एसेट इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड में निवेश का फायदा यह भी है कि आपको गोल्ड की कीमतों पर तुरंत अपडेट मिलता है। कस्टमर रीयल-टाइम मार्केट अपडेट के आधार पर गोल्ड खरीद या बेच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next