फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: उद्धव का आरोप; बोले- धर्म के नाम पर वोट मांगने से मेरे पिता का मताधिकार छिना, अब पीएम भी ऐसा कर रहे

Thu, 04 May 2023 03:52 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Politics: उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर मोदी जय बजरंग बली कह रहे हैं तो मैं कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों से भी जय भवानी जय शिवाजी का नारा लगाने और वोट देने की अपील कर रहा हूं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना उद्धव गुट के नेता उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि उनके पिता बाल ठाकरे को धर्म के नाम पर वोट मांगने के कारण मताधिकार से वंचित कर दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में वोट मांगने के लिए 'जय बजरंग बली' के नारे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


उद्धव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''हो सकता है कि चुनाव आयोग के प्रावधान अब बदल गए हों।" मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से अपील की थी कि कांग्रेस को 'दंडित' करने के लिए वे अपना डालते समय 'जय बजरंग बली' बोलें। भाजपा नेताओं ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के अपने चुनावी घोषणापत्र के वादे को लेकर विपक्षी दल पर हमला तेज कर दिया है।  

बता दें कि बाल ठाकरे को नब्बे के दशक के अंत में एक सार्वजनिक रैली में 'धर्म के नाम पर वोट मांगकर भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए जाने के बाद छह साल के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उद्धव ने कहा, 'अगर मोदी जय बजरंग बली कह रहे हैं तो मैं कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों से भी जय भवानी जय शिवाजी का नारा लगाने और वोट देने की अपील कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें