फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Profit: रिकॉर्ड तेजी के बाद भी सेंसेक्स मुनाफा देने में दूसरे स्थान पर, सोना सबसे आगे, बिटकॉइन की अब यह हालत

Thu, 14 Dec 2023 04:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Digital Gold - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
सेंसेक्स ने इस सप्ताह पहली बार 70,000 का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है। रिकॉर्ड तेजी के बावजूद सेंसेक्स दो साल में निवेशकों को रिटर्न देने में दूसरे पायदान पर रहा है। पिछले सप्ताह रिकॉर्ड 64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने वाला सोना मुनाफा देने में पहले स्थान पर रहा, जिसने 34 फीसदी रिटर्न दिया है। चांदी ने भी 21 फीसदी का मुनाफा दिया है। हालांकि, रुपया, कच्चा तेल और बिटकॉइन जैसे साधनों ने निवेशकों को घाटा दिया है।
विज्ञापन


सेंसेक्स : एक लाख का निवेश बना 1.16 लाख
सेंसेक्स के 60,000 पहुंचने पर अगर किसी ने एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो यह रकम इस हफ्ते बढ़कर 1.16 लाख रुपये हो गई है। इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से तीन शेयरों ने सबसे ज्यादा मुनाफा दिया। एनटीपीसी ने 131 फीसदी, टाटा मोटर्स ने 127 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 112 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सोना : कई देशों में तनाव के बीच दिया 34 फीसदी रिटर्न
सोना आपातकाल में सबसे ज्यादा मददगार होता है। कई देशों में चल रहे तनाव के बीच सोना ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले हफ्ते इसने भी पहली बार 64,000 रुपये का स्तर छू लिया। ऐसे में जिस किसी ने भी इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होगा, वह रकम अब 1.34 लाख रुपये हो गई होगी।
विज्ञापन


चांदी : पहली बार 80,000 के पार, 21 फीसदी का लाभ
सोने की तरह चांदी भी बहुमूल्य धातुओं में है। यह सोने के साथ ही घटती बढ़ती है। इसने भी पहली बार 80,000 रुपये किलो का भाव छू लिया है। इसमें एक लाख रुपये का निवेश इस समय 1.21 लाख रुपये हो गया है। यानी 21 फीसदी का फायदा मिला है।

कच्चा तेल : लगातार घटी रही कीमत निवेशकों को 4.7 फीसदी का घाटा
कई देशों के बीच तनाव से ब्रेंट क्रूड के भी दाम लगातार गिर रहे थे। 35 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद यह वापस 90 डॉलर का भाव छू लिया। इस समय यह 75 डॉलर के आसपास है। एक लाख रुपये का निवेश इसमें 95,582 रुपये रह गया है।

रुपया : सर्वाधिक 13% का नुकसान
डॉलर की तुलना में सार्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचे रुपये ने इस साल निवेशकों को निराश किया है। इसमें एक लाख रुपये का निवेश घटकर 86,837 रुपये रह गया है। सभी पसंदीदा निवेश के साधनों में सबसे ज्यादा घाटा इसी ने दिया है।

बिटकॉइन : आधी कीमत पर कारोबार
पिछले साल तक जबरदस्त मुनाफा देने वाला यह वर्चुअल निवेश साधन अब आधी कीमत पर कारोबार कर रहा है। 60,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद अब यह 30,000 डॉलर पर आ गया है। इसमें एक लाख का निवेश इस समय घटकर 98,742 रुपये रह गया है।
विज्ञापन


(आंकड़े : 24 सितंबर, 2021 से 10 दिसंबर, 2023 तक के)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें