फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई के बीच हवाई किराया हुआ 60 हजार, रनवे बंद होने और प्रदूषण का असर

Thu, 07 Nov 2019 07:01 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई से दिल्ली के बीच आना-जाना काफी महंगा हो गया है। मुंबई में एक रनवे के बंद होने से और एनसीआर में प्रदूषण की मार से किराया 60 हजार रुपये के स्तर पर चला गया है। इस बढ़त के चलते सभी हवाई कंपनियों के किराये में तेजी देखने को मिली है। हालांकि हवाई कंपनियों का कहना है कि रनवे मरम्मत के कारण किराया बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है। 

विज्ञापन


मेकमाय ट्रिप के पोर्टल पर सात नवंबर के लिए दिल्ली-मुंबई का राउंड ट्रिप किराया 6.5 घंटे के स्टॉपओवर के साथ 60 हजार रुपये का हो गया है। वहीं दो घंटे की नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया भी 20 हजार रुपये पहुंच गया है। हालांकि 15 नवंबर के लिए टिकट बुक करने पर यात्रियों को साधारण दिनों के किराये के अलावा करीब 3500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 



दस फीसदी कम हुई विमानों की संख्या

रनवे के बंद होने से मुंबई जाने वाले विमानों की संख्या में कमी आ गई है। तीजतन, हवाई टिकटों की कीमत में मामूली वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, "उड़ानों की संख्या में 10 फीसदी की कमी आई है। चूंकि मांग कम है, मौजूदा क्षमता ज्यादा है और इसलिए कीमतें उचित हैं। अतीत में जब पीक सीजन के दौरान मार्ग पर एक तरफ के टिकट की कीमतें 20,000 रुपये तक पहुंच गई थीं, हम उस तरह की स्थिति इस बार नहीं देख रहे हैं।"

विज्ञापन


एयर इंडिया के एक अधिकारी ने हवाई किरायों में ज्यादा वृद्धि होने से इनकार किया, जैसा कि रिपोर्ट की जा रही है।

लोग छोड़ रहे हैं दिल्ली-एनसीआर

प्रदूषण के चलते लोग दिल्ली-एनसीआर छोड़ रहे हैं। इसके चलते दिल्ली से बाहर जाने वाला टिकट महंगा और आने का सस्ता हो गया है। दिल्ली से मुंबई जाने के लिए 8 नवंबर का हवाई किराया 15 हजार से लेकर 27 हजार रुपये तक है। जबकि मुंबई से दिल्ली आने के लिए एयर टिकट 3200 रुपये में मिल रहा है।

दिल्ली से बंगलुरू का एयर टिकट 8 हजार रुपये से शुरू हो रहा है जबकि बंगलुरू से दिल्ली के लिए टिकट 6600 रुपये में मिल जा रहा है।  वहीं दिल्ली से जयपुर का किराया 3400 रुपये से लेकर 10,000 रुपये के बीच है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें