फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davos Agenda Summit 2022: डब्ल्यूईएफ का दावोस एजेंडा शिखर सम्मलेन 17 जनवरी से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

Sun, 16 Jan 2022 10:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन संबोधित करेंगे। पांच दिवसीय यह शिखर सम्मेलन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें अन्य वैश्विक नेता भी 2022 के लिए अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे।
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन संबोधित करेंगे। पांच दिवसीय यह शिखर सम्मेलन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें अन्य वैश्विक नेता भी 2022 के लिए अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे। समारोह के पहले दिन सोमवार को पीएम मोदी ‘विश्व के हालात’ विषय पर विशेष संबोधन देंगे। प्रधानमंत्री का विशेष संबोधन सोमवार शाम 8 बजकर 30मिनट पर होगा।

विज्ञापन


डब्ल्यूईएफ को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते सालाना बैठक का प्रत्यक्ष आयोजन रद्द करना पड़ा है। गौरतबल है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर यह लगातार दूसरी बार है जबकि दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन का आयोजन डिजिटल तरीके से हो रहा है। 2022 की सालाना बैठक इस वर्ष के अंत में हो सकती है। कार्यक्रम की घोषणा करते हुए विश्व आर्थिक मंच की ओर से कहा गया कि दावोस एजेंडा 2022 ऐसा पहला वैश्विक मंच होगा, जहां पूरे विश्व के बड़े नेता इस साल के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम का विषय 'विश्व के हालात' रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के अलावा, इस शिखर सम्मेलन को जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, अमेरिकी की वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन समेत अनेक वैश्विक नेता संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें