फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Ticket Refud: टिकट रद्द करवाने वाले एक तिहाई से कम हवाई यात्रियों को मिला रिफंड, जानें इसके पीछे की वजह

Sun, 16 Jan 2022 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देश में ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के कारण जनवरी से मार्च के लिए टिकट बुक कराने वाले ज्यादातर यात्रियों ने अपनी योजना में बदलाव किया और होटल व विमानन कंपनियों से टिकट रद्द करने का अनुरोध किया। सर्वे में शामिल लोगों से यह पूछने पर कि रद्द करने की प्रक्रिया कैसी रही?
विज्ञापन
एयर इंडिया विमान - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दौरान हवाई टिकट रद्द कराने वाले एक तिहाई से कम लोगों को रिफंड मिला। एक ऑनलाइन सर्वे में कहा गया है कि जिन लोगों को इसकी वजह से अपने होटल की बुकिंग निरस्त करानी पड़ी उनमें 34 फीसदी लोग रिफंड पाने में कामयाब रहे। इस सर्वे में देश के 332 जिलों के 20,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


देश में ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के कारण जनवरी से मार्च के लिए टिकट बुक कराने वाले ज्यादातर यात्रियों ने अपनी योजना में बदलाव किया और होटल व विमानन कंपनियों से टिकट रद्द करने का अनुरोध किया। सर्वे में शामिल लोगों से यह पूछने पर कि रद्द करने की प्रक्रिया कैसी रही? इसके जवाब में 29 फीसदी लोगों ने कहा कि ट्रेवल एजेंट या एयरलाइंस ने उनके आवेदन स्वीकार कर पूरे पैसे वापस कर दिए, जबकि 14 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें आंशिक पैसे ही वापस मिले।

इस पर लोकलसर्किल्स के संस्थापक सचिन तापड़िया ने कहा कि इस मंच पर लोग राय दे रहे हैं कि सरकार को कोविड महामारी जारी रहने तक यात्रा बुकिंग रद्द किए जाने पर नीति बनानी चाहिए। खासतौर पर एयरलाइंस और होटलों के लिए पैसा वापसी के लिए विशेष नीति की दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें