फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CVC: भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले कर्मियों को सम्मानित करेगा सीवीसी, नाम मांगे गए

Tue, 16 Aug 2022 07:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CVC: सीवीसी ने अपने एक निर्देश में कहा है कि आयोग हमेशा भ्रष्टाचार के निवारण के लिए सतर्कता बरतते हुए लोक शासन (Public Administration) में सत्यनिष्ठा सुनिश्चत करने को सर्वोच्च महत्व देता है।
विज्ञापन
cvc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने ऐसे सरकारी कर्मियों को सम्मानित करने का फैसला किया जिनकी मुस्तैदी से भ्रष्टाचार और सरकारी पैसों के दुरुपयोग पर रोक लगाने में मदद मिली है। 

सीवीसी (Central Vigilance Commission) ने केंद्र सरकार के सभी विभागाें और संगठनों से ऐसे सभी कर्मचारियों का नाम मांगा है जिनसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में मदद मिली। सीवीसी ऐसे कर्मियों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहती है।

सीवीसी ने अपने एक निर्देश में कहा है कि आयोग हमेशा भ्रष्टाचार के निवारण के लिए सतर्कता बरतते हुए लोक शासन में सत्यनिष्ठा सुनिश्चत करने को सर्वोच्च महत्व देता है। 

सीवीसी ने कहा है कि आयोग ने फैसला किया है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह (VAW) 2022 के लिए संगठनों से नामांकन मांगे हैं ताकि ऐसे कर्मचारियों की कोशिशों को सम्मानित किया जा सके जिनकी मदद से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई संभव हो सकी।

विज्ञापन


सीवीसी के अनुसार यह कदम निश्चित रूप से अधिकारियों को अपने काम के प्रति सर्तक रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा। बता दें कि पिछले साल (VAW 2021) भी सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों के नाम मांगकर उन्हें सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें