फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card : क्रेडिट कार्ड से मार्च में 1.07 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी, 343 करोड़ रुपये की नकदी निकाली

Wed, 25 May 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

आरबीआई ने कहा कि ऑनलाइन खरीदी में क्रेडिट कार्ड का लेनदेन 11 करोड़ बार किया गया जबकि पीओएस मशीनों पर 11.1 करोड़ बार लेनदेन किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च महीने में क्रेडिट कार्ड के जरिये ग्राहकों ने 1.07 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की है। यह खरीदी ऑन लाइन और प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) दोनों से की गई है। इस कार्ड के जरिये 343 करोड़ रुपये की नकदी निकासी भी की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रिपोर्ट में कहा है कि 7.3 करोड़ क्रेडिट कार्ड धारकों ने 68,327 करोड़ रुपये की खरीदी ऑन लाइन से जबकि पीओएस के जरिये 38,327 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यह पहली बार है, जब आरबीआई ने पीओएस और ऑनलाइन का आंकड़ा अलग-अलग जारी किया है। 

विज्ञापन


लेनदेन में पीओएस आगे 
आरबीआई ने कहा कि ऑनलाइन खरीदी में क्रेडिट कार्ड का लेनदेन 11 करोड़ बार किया गया जबकि पीओएस मशीनों पर 11.1 करोड़ बार लेनदेन किया गया। कार्डधारक ऑनलाइन पर ज्यादा कीमत वाली सामानों को खरीदते हैं। मार्च महीने में बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों ने 19 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए, जिससे कुल 7.36 करोड़ कार्ड हो गए। यह वित्तवर्ष 2022 में किसी एक महीने में सबसे ज्यादा था। 

एचडीएफसी बैंक पहले नंबर पर
एचडीएफसी बैंक 1.67 करोड़ क्रेडिट कार्ड के साथ पहले नंबर पर है जबकि एसबीआई के पास 1.37 करोड़ क्रेडिट कार्ड ग्राहक हैं। आईसीआईसीआई बैंक के पास 1.29 करोड़ क्रेडिट कार्ड हैं। गौरतलब है कि आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर 2020 दिसंबर में नए कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बावजूद इसके यह बैंक पहले नंबर पर है। मार्च में ही बैंक पर से प्रतिबंध हटा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें