फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNPA Conclave: डिजिटल मीडिया के भविष्य पर कल होगा मंथन, नीति निर्माता और मीडिया क्षेत्र के दिग्गज होंगे शामिल

Mon, 05 Feb 2024 02:59 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DNPA Conclave: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (MeitY) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत भी डीएनपीए कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
डीएनपीए कॉन्क्लेव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन के 'डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवार्ड 2024' का 6 फरवरी को आयोजन होगा। नई दिल्ली के होटल शांगरी ला में आयोजित होने वाले इस अवॉर्ड कार्यक्रम में देश की कई जानी-मानी शख्सियतें शामिल होंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इस कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया के भविष्य पर गहन मंथन किया जाएगा।

अनुराग ठाकुर और राजीव चंद्रशेखर भी होंगे शामिल

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (MeitY) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत भी इस कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। 'तेजी से बदलती दुनिया में डिजिटल मीडिया की भावी राह कैसी हो?' इस विषय पर दिग्गज अपनी-अपनी बात रखेंगे। देश के नीति निर्माता समाचार प्रकाशकों और बिग टेक प्लेटफार्मों के बीच संबंधों को लोकतांत्रिक बनाने और डिजिटल समाचार मीडिया की नई चुनौतियों व एआई से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। विश्वसनीय समाचारों को बढ़ावा देने और समाचार उद्योग के विकास और हितों की रक्षा करने की दिशा में मान्यता प्राप्त, इस सम्मेलन का आयोजन डीएनपीए की ओर से नेटवर्क 18 ग्रुप के सहयोग से किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (DNPA), प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के भारत के शीर्ष 18 प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयों का संगठन है। इसमें अमर उजाला, द इंडियन एक्सप्रेस, मलयालम मनोरमा, इनाडू टेलीविजन, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, इंडिया टुडे, हिंदुस्तान टाइम्स, जी मीडिया, एबीपी नेटवर्क, लोकमत, टाइम्स ऑफ इंडिया, एनडीटीवी, एक्सप्रेस नेटवर्क, मातृभूमि, द हिंदू, इंडिया टीवी और नेटवर्क 18 शामिल हैं। 

डिजिटल मीडिया व्यवसाय से जुड़ी ईवाई की रिपोर्ट पर सबकी नजर

डीएनपीए कॉन्क्लेव 2024 के दौरान भारत में डिजिटल मीडिया व्यवसाय पर अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young  or EY) की एक रिपोर्ट भी जारी की जाएगी। रिपोर्ट का शीर्षक 'भारत में डिजिटल समाचार प्रकाशन का पूर्वावलोकन' (Preview of Digital News Publishing in India) है। रिपोर्ट जारी होने के बाद यह जानने में मदद मिल सकती है कि डिजिटल न्यूज मीडिया किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। ईवाई रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि मीडिया जगत में इस बात पर बहस जारी है कि समाचार प्रकाशकों को बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ कैसे तालमेल बिठाना चाहिए। 

एलेना पेरोटी समेत ये अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी होंगे शामिल

डीएनपीए कॉन्क्लेव में कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। WAN-IFRA के मीडिया नीति और सार्वजनिक मामलों को देखने वाली अग्रणी अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एलेना पेरोटी भी डीएनपीए कॉन्क्लेव में शरीक होंगी। पेरोटी WAN-IFRA में कार्यकारी निदेशक हैं। इनके अलावा एक्सल स्प्रिंगर के वरिष्ठ सलाहकार फ्लोरियन नेहम और न्यूज़ मीडिया कनाडा के अध्यक्ष और सीईओ पॉल डीगन जैसी कई जानीमानी हस्तियां कॉन्क्लेव में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों की भी रहेगी भागीदारी

कॉन्क्लेव में कॉरपोरेट जगत के कई दिग्गज भी शामिल होंगे। इनमें पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भुटाडा, इन्फो एज के संस्थापक और कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव बिखचंदानी, टाटा मोटर्स के सीएमओ शुभ्रांशु सिंह शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता और विक्रम चंद्रा जैसे दिग्गज भी पैनल की चर्चा में शामिल होंगे। मीडिया ट्रस्ट और विश्वसनीयता के मुद्दों पर चर्चा के लिए मीडिया जगत के कई प्रमुख संपादकों समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरविंद अरोड़ा की भी भागीदारी रहेगी।

कॉन्क्लेव के दौरान किन कार्यक्रमों का होगा आयोजन?

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (MeitY) राज्य मंत्री चंद्रशेखर मुख्य वक्ता होंगे।
  • चंद्रशेखर के संबोधन से दिन भर चलने वाले सम्मेलन की शुरुआत के बाद डिजिटल मीडिया के भविष्य पर मंथन होगा।
  • इंडियन एक्सप्रेस के अनंत गोयनका और एनडीटीवी के सेंथिल चेंगलवरयन प्रख्यात मीडिया व्यक्तित्व शेखर गुप्ता के साथ "स्टेट ऑफ मीडिया: द बिग पिक्चर" पर चर्चा करेंगे,
  • एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे की अध्यक्षता में 'डिजिटल मीडिया में क्रैकिंग इक्विटेबल मॉडल्स' पर सत्र का आयोजन होगा
  • अमर उजाला के जयदीप कार्णिक और एचटी के प्रसाद सान्याल व नेटवर्क 18 के नलिन मेहता और एबीपी नेटवर्क के विजय जंग थापा 'एडिटर्स ओपिनियन: जर्नलिज्म इन दिस एज' विषय पर चर्चा करेंगे
  • पूरे सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों के संबोधन के अलावा पैनल चर्चा, प्रश्नोत्तर के सत्र और इंडस्ट्री के दिग्गजों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा।
  • एलेना पेरोटी, फ्लोरियन नेहम, अभय भुटाडा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा विशिष्ट वक्ता होंगे।
  • नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी20 शेरपा अमिताभ कांत के संबोधन के साथ सत्र का समापन होगा।
  • इसके बाद 2024 के वार्षिक पुरस्कार दिए जाएंगे।
  • डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सफलता की नई कहानियां लिखने वाले इनोवेटर्स को डीएनपीए सम्मानित करेगा।
  • अवॉर्ड नेटिजन्स को लाभ पहुंचाने वाले तकनीक विकसित करने में योगदान के लिए दिए जाएंगे।

समाचार जगत में मजबूत मंच के रूप में उभर रहा डीएनपीए

डीएनपीए के अध्यक्ष डीजे नारायण ने आयोजन के बारे में बताया कि इस कॉन्क्लेव में सभी 18 सदस्यों का योगदान है। देश-विदेश में विश्वसनीय समाचार और डिजिटल मीडिया से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा और मंथन के लिए यह अनूठा मंच है। उन्होंने कहा कि डीएनपीए कॉन्क्लेव डिजिटल मीडिया इको सिस्टम में तेजी से हो रहे बदलाव के बीच विचारों के आदान-प्रदान का यह मजबूत मंच बनता जा रहा है। वहीं, डीएनपीए महासचिव सुजाता गुप्ता ने डिजिटल मीडिया क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएनपीए कॉन्क्लेव ऐसे समय में हो रहा है जब हम डिजिटल डोमेन में समाचार प्रकाशकों के सफल होने की कहानियां देख रहे हैं। डिजिटल न्यूज मीडिया कंपनियां बड़े तकनीकी प्लेटफॉर्म्स के साथ स्पेस शेयर करती हैं। अमेरिका, जर्मनी, कनाडा का उदाहरण सामने है। यहां के कुछ प्रमुख प्रकाशकों की तरह हम भारत में भी प्रकाशक और तकनीकी प्लेटफॉर्म के संबंधों का लोकतंत्रीकरण देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें