फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंबर: सीटीआई ने गृह मंत्री अमित शाह से की अपील, कहा-दिल्ली में दिवाली तक प्रदर्शनों पर लगे रोक

Thu, 15 Oct 2026 04:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिवाली तक दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है। सीटीआई ने कहा कि हाल के प्रदर्शनों से दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और आगामी मार्च से व्यापार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
सीटीआई की अमित शाह से अपील। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिवाली तक दिल्ली में सभी विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। सीटीआई ने चेतावनी दी है कि आगामी मार्च से त्योहारी सीजन बाधित हो सकता है। इससे व्यापार को भारी नुकसान होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन


सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि सीटीआई ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में दिवाली और नवदुर्गा के पीक सीजन को देखते हुए दिल्ली में किसी भी धरने या विरोध प्रदर्शन की अनुमति न देने की मांग की गई है। हाल के प्रदर्शनों से अनुमानित दो हजार करोड़ रुपये की हानि हुई है। सीटीआई ने आगामी सीजेपी मार्च पर भी चिंता व्यक्त की है।

क्या आगामी प्रदर्शन व्यापार को प्रभावित करेंगे?

सीटीआई को जानकारी मिली है कि 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस में एक और मार्च आयोजित किया जा रहा है। यदि यह प्रदर्शन होता है, तो दिल्ली के व्यापार पर निश्चित रूप से इसका असर पड़ेगा। गोयल ने 10 अक्तूबर को हुए प्रदर्शन का जिक्र किया। उस दिन दिल्ली में तालाबंदी जैसी स्थिति बन गई थी। ग्राहकों ने प्रदर्शन से तीन दिन पहले ही आना बंद कर दिया था। वे प्रदर्शन के बाद भी तीन दिनों तक बाजारों से दूर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें