फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय समिति की बैठक: क्रिप्टोकरंसी पर देश में नहीं लग सकती है पाबंदी, बनाए जाएंगे नियम

Mon, 15 Nov 2021 06:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक में इस बात पर सहमति थी कि क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने के लिए एक नियामक तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अब बिटक्वाइन से कर सकेंगे खरीदारी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त संबंधी संसद की स्थाई समिति की सोमवार को हुई बैठक में औद्योगिक संगठनों व विशेषज्ञों ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्रिप्टोकरंसी को देश में प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे लेकर नियम कायदे अवश्य बनाए जाना चाहिए। 

विज्ञापन

 

सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस बात पर सहमति थी कि क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने के लिए एक नियामक तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए। उद्योग संघ और कारोबार से जुड़े लोग इस बारे में स्पष्ट नहीं थे कि नियामक कौन होना चाहिए?  वित्त संबंधी संसद की स्थाई समिति के सदस्य सांसदों ने कहा कि अब समिति के समक्ष सरकारी अधिकारियों को बुलाया जाना चाहिए ताकि उनके समक्ष वे अपनी चिंता प्रकट कर सकें। यह बैठक में देश में क्रिप्टोकरंसी को लेकर विचार करने के लिए बुलाई गई थी। इसमें औद्योगिक संगठनों व वित्त विशेषज्ञों ने राय प्रकट की। 

सांसदों ने कहा कि निवेशकों के पैसों की सुरक्षा सबसे अहम है  और यह गंभीर चिंता का विषय है। एक सांसद ने कहा कि देश में क्रिप्टोकरंसी में निवेश को लेकर राष्ट्रीय अखबारों में पूरे पेज के विज्ञापन प्रकाशित हुए हैं। वहीं विशेषज्ञों ने कहा कि क्रिप्टोकरंसी में निवेश एक तरह से निवेशक की आजादी से जुड़ा है। वे चाहें तो इसमें निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें