फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल चोरी: हैकर्स ने चुराई 4545 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, निवेशकों को भारी नुकसान

Wed, 11 Aug 2021 11:11 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी में  काम करने वाली कंपनी पॉली नेटवर्क पर साइबर हमला हुआ है। इस हमले में हैकर्स ने 60 करोड़ डॉलर यानी करीब 4545 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी पर हाथ साफ कर दिया। इसमें सबसे ज्यादा चोरी इथीरियम की (27.3 करोड़ डॉलर) हुई है। इसके अलावा 25.3 करोड़ डॉलर कीमत के बाइनेंस स्मार्टचेन और 8.5 करोड़ डॉलर कीमत के यूएस डॉलर कॉइन टोकन चोरी हुए हैं। इस दौरान 3.3 करोड़ डॉलर के स्टेबल कॉइन 'टेथर' भी चुराए गए थे, लेकिन इनको तुरंत ही फ्रीज कर दिया गया था। 

विज्ञापन


पॉली नेटवर्क ने मंगलवार को एक ट्वीट में डिजिटल दुनिया की सबसे बड़ी चोरी के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि पॉली नेटवर्क पर साइबर हमला हुआ था। इस साइबर हमले के दौरान क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लोगों के करोड़ों डॉलर चोरी हुए हैं। हालांकि, कंपनी ने इन डिजिटल चोरों का पता लगा लिया है। इसने कहा कि जिनके पास चोरी की गई राशि ट्रांसफर की गई है, उनके पते की जानकारी हमारे पास है। पॉली नेटवर्क ने इन हैकर्स से चोरी की गई रकम वापस करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें