फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency: फेड प्रमुख पॉवेल के संकेतों से कमजोर हुआ क्रिप्टो बाजार, बिटकॉइन, इथेरियम व सोलाना टूटे

Thu, 09 Mar 2023 03:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cryptocurrency: बीते 24 घंटों के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का मार्केट कैप 420 अरब डॉलर रहा। कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार बाजार में बिटकॉइन की हिस्सेदारी वर्तमान में करीब 42.12% प्रतिशत है।   
विज्ञापन
Cryptocurrency, क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गुरुवार को मिले-जुले ढंग से कारोबार होता दिखा। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के निराशावादी कमेंट के बाद कई क्रिप्टो असेट्स में बिकवाली दिखी। पॉवेल ने कहा है कि आने वाले दिनों में महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की जाएगी। गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान बिटकॉइन, सोलाना और पॉलीगॉन जैसे क्रिप्टो में कमजोरी दिखी वहीं बीएनपी, एक्सआरपी और शिबू इनू के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों के दौरान घटकर 996.91 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इसमें करीब 0.93% की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


बाययूकॉइन के सीईओ शिवम ठकराल के अनुसार वैश्विक क्रिप्टोबाजार का मार्केट कैप अमेरिका के केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी करने के संकेत मिलने के बाद 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे पहुंच गया। यूएस फेड ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए और कड़े मौद्रिक रुख की बात कही है। सख्त मौद्रिक पॉलिसी के कारण आने वाले दिनों में क्रिप्टोबाजार में लिक्विडिटी में गिरावट दिख सकती है। इससे कीमतों में और गिरावट की आशंका है। ठकराल के अनुसार कीमतों का नीचे गिरना निवेशकों को अपने रिस्क लेने की क्षमता के अनुसार और खरीदारी का अवसर देगा।

बीते 24 घंटों के दौरान बिटकॉइन 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,751 डॉलर के लेवल पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर, इथेरियम भी टूटकर 1550 डॉलर के नीचे आ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान बिटकॉइन का वॉल्यूम 21.68 बिलियन डॉलर रहा। इसमें 10.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


DeFi क्रिप्टोकरेंसी का कुल वॉल्यूम 3.68 बिलियन डॉलर रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान क्रिप्टोबाजार के कुल वॉल्यूम का यह 8.50% है। वहीं सभी स्टेबलकॉइन्स का मार्केट वॉल्यूम 39.04 बिलियन डॉलर है। जो पिछले 24 घंटों के दौरान क्रिपप्टो बाजार के कुल वॉल्यूम का करीब 90.12% प्रतिशत है। इस दौरान दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का मार्केट कैप 420 अरब डॉलर रहा। कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार बाजार में बिटकॉइन की हिस्सेदारी वर्तमान में करीब 42.12% प्रतिशत है।
क्रिप्टोकरेंसी प्राइस अंतर%
बिटकॉइन $21,751 -1.24%
इथेरियम $1,539 -0.91%
टीथर $1 -0.01%
बीएनबी $289.79 1.23%
एक्सआरपी $0.3892 3.92%
डॉजकॉइन $0.07202 -1.33%
कार्डानो $0.3192 -1.25%
पॉलीगॉन $1.06 -6.03%
पोल्काडॉट $5.64 -0.82%
ट्रोन $0.06584 -0.54%
लाइटकॉइन $83.11 -2.22%
शिबा इनू $0.00001112 2.82%
सोलाना $18.58 -5.54%

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें